Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षाबंधन भी धरना स्थल पर, महापंचायत में दिखेगा आक्रोश:कमिश्नरी पार्क में धरने पर बैठे रवि गौतम ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान

    2 hours ago

    1

    0

    थप्पड़ कांड को लेकर मेरठ कमिश्नरी पर चल रहा एडवोकेट रवि गौतम का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रहा। सात दिन बीतने के बावजूद किसी बड़े अधिकारी के वार्ता के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचने से नाराज रवि गौतम ने अब आंदोलन को और तेज करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार भी धरना स्थल पर ही मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बहनें वहीं राखी बांधेंगी और 30 अगस्त की महापंचायत अधिकारियों को जवाब देने का काम करेगी। महापंचायत में 36 बिरादरी के लोगों के जुटने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इसी में आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी। रवि गौतम ने आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय धरना खत्म कराने का दबाव बना रहे हैं। दलित समाज के सम्मान का सवाल उठाने के बावजूद अब तक किसी अधिकारी ने उनसे बात करने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने साफ कहा कि न तो वह पहले तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे से डरे थे और न ही अब किसी अधिकारी के दबाव में आंदोलन समाप्त करेंगे। बहनों के साथ धरना स्थल पर मनाएंगे रक्षाबंधन रवि गौतम ने कहा कि शुक्रवार को रक्षाबंधन है, लेकिन समाज के सम्मान की लड़ाई उनके लिए त्योहार से बड़ी है। उन्होंने ऐलान किया कि वह अपने शुभचिंतकों और बहनों के साथ धरना स्थल पर ही रक्षाबंधन मनाएंगे। धरने पर मौजूद महिलाओं ने भी उनका समर्थन किया। महिलाओं का कहना था कि त्योहार आगे भी आते रहेंगे, लेकिन समाज को उसका वास्तविक सम्मान दिलाना जरूरी है। कुछ महिलाओं ने कहा कि वह शुक्रवार को धरना स्थल पर ही अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी। 30 अगस्त की महापंचायत पर टिकी निगाहें रवि गौतम ने कहा कि 30 अगस्त को होने वाली महापंचायत आंदोलन का अगला बड़ा पड़ाव होगी। इसमें 36 बिरादरी के लोग पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देंगे। महापंचायत में पूरे घटनाक्रम को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन केवल धरने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा। एसपी सिटी पहुंचे, जमकर हुई नोकझोंक गुरुवार को धरना चल ही रहा था कि एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रवि गौतम को धरने की अनुमति में शामिल शर्तों की जानकारी दी और धरना स्थल पर जुट रही भीड़ को लेकर आपत्ति जताई। धरनास्थल पर ऊधम सिंह के चित्र को लेकर एसपी सिटी ने सवाल किया तो मामला तूल पकड़ गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एसपी सिटी ने चेतावनी दी और इसके बाद वहां से चले गए। रवि गौतम ने आरोप लगाया कि उनके आंदोलन को खत्म करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं और अधिकारियों को बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि वह किसी दबाव में आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। 8 जुलाई को हुआ था विवाद दरअसल, ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध में 8 जुलाई को मेरठ कलेक्ट्रेट के बाहर दलित समाज की ओर से धरना आयोजित किया गया था। मौके पर पहुंचे तत्कालीन एसपी देहात अभिजीत सिंह और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर हटाने का प्रयास किया था, लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान तत्कालीन एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे मौके पर पहुंचे। रवि गौतम का आरोप है कि एसएसपी ने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और लाठीचार्ज कराकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट रवि गौतम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रवि गौतम का आरोप है कि विरोध करने पर पुलिस वैन में ही तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे ने उनके साथ हाथापाई की। इसके बाद उन्हें और उनके साथियों को एसएसपी कार्यालय ले जाया गया, जहां मारपीट करने और बाद में पुलिस लाइन ले जाकर थर्ड डिग्री देने का भी आरोप लगाया गया। जमानत के बाद शुरू किया आंदोलन जमानत पर बाहर आने के बाद रवि गौतम ने इस पूरे मामले के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया। जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने के बाद उन्होंने मेरठ कमिश्नरी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। गुरुवार को धरने का आठवां दिन रहा। उनका कहना है कि इतने दिन गुजरने के बावजूद किसी जिम्मेदार अधिकारी ने उनसे बातचीत नहीं की। अब शुक्रवार के रक्षाबंधन से आंदोलन को नया रूप दिया जाएगा और 30 अगस्त की महापंचायत में इसकी ताकत दिखाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रक्षाबंधन का पर्व:महिला यात्रियों ने बांधी राखी, जीआरपी ने लिया की सुरक्षा-सम्मान का संकल्प
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 51 महिलाओं को मिला नारी गौरव सम्मान:शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा से खेल तक उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं का सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment