Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 51 महिलाओं को मिला नारी गौरव सम्मान:शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा से खेल तक उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं का सम्मान

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में बुधवार देर रात शहर के एक होटल में 'रक्षा सूत्र-नारी सम्मान समारोह-2026' का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, उद्यमिता, समाजसेवा, प्रशासन, धार्मिक, न्यायिक, साहित्यिक और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाली 51 महिलाओं को 'नारी गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार की सेवानिवृत्त उप निदेशक साधना श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि डीएम शिव शरणप्पा जीएन की पत्नी और आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. तनुषा टीआर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। नारी केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत आधारशिला भी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मान मिलने से उनका उत्साह बढ़ता है। साथ ही दूसरी महिलाओं और बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। महिलाएं किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर रेणु मिश्रा ने कहा कि महिलाओं में असीम क्षमता है। दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ वे किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं। एसडीओ वन वीना तिवारी ने समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की बराबर भागीदारी को जरूरी बताया। महिला सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी समस्या की स्थिति में महिलाएं बिना संकोच पुलिस की मदद ले सकती हैं। अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान सम्मान पाने वाली महिलाओं में डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. अनीता द्विवेदी, डॉ. अनु मोदी, डॉ. कवितांशु, शारदा रावत, नाज प्रवीन, सुशीला मिश्रा, अंजू श्रीवास्तव, सरिता गौतम, सीमा श्रीवास्तव, प्रीती, सुमन ओझा, मोनी वर्मा, मनोरमा पांडेय, रीना मिश्रा, मन्नो मिश्रा, रजनी सिंह राजपूत, जेबा मुईम, सुधा त्रिपाठी, प्रियंका वर्मा, शर्मिला अग्रहरी, प्रिया कुमारी अग्रहरी, रोशनी गौतम, अनामिका शुक्ला, प्रीती शुक्ला, सलोनी उपाध्याय, किरन लता सिंह, प्रीती लता, नेहा गौड़, अंजली राजपूत, प्रिया जायसवाल, वंदना चतुर्वेदी और रेशमा जायसवाल सहित कुल 51 महिलाएं शामिल रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षाबंधन भी धरना स्थल पर, महापंचायत में दिखेगा आक्रोश:कमिश्नरी पार्क में धरने पर बैठे रवि गौतम ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान
    Next Article
    रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बसों के फेरे दोगुने:कानपुर रूट पर 10 से बढ़ाकर 20 किए फेरे; 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment