Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षाबंधन पर घर जाने की होड़:ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं, 30 अगस्त तक वेटिंग 60 पार

    2 hours ago

    1

    0

    रक्षाबंधन पर घर पहुंचने की होड़ के चलते ट्रेनों में सीटों के लिए भारी मारामारी है। लंबी दूरी की ट्रेनों के स्लीपर से लेकर जनरल कोच तक ठसाठस भरे हैं। कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाईं और कई स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव भी दिया है, फिर भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। खचाखच भरे डिब्बों में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की हो रही है। कई यात्री दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। हालत यह है कि स्लीपर कोच भी जनरल जैसे नजर आ रहे हैं। प्रमुख ट्रेनों में 30 अगस्त तक नो रूम आगरा से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में 30 अगस्त तक कई श्रेणियों में नो रूम की स्थिति है। झेलम एक्सप्रेस में 28 अगस्त को सेकेंड, थर्ड एसी और स्लीपर में नो रूम है। 27 अगस्त को सेकेंड एसी में नो रूम, थर्ड एसी में 26 और स्लीपर में 39 वेटिंग है। दक्षिण एक्सप्रेस में 28 अगस्त को सेकेंड एसी में 2 वेटिंग और थर्ड एसी व स्लीपर में नो रूम है। कर्नाटक एक्सप्रेस में 29 अगस्त को फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड एसी और स्लीपर में 3, 14, 21 और 26 वेटिंग है। मालवा एक्सप्रेस में 28 अगस्त को स्लीपर में 59 वेटिंग है। आगरा से रोज करीब 300 ट्रेनें गुजरती हैं। पंजाब मेल, मुंबई राजधानी, चंबल, श्रीधाम, एपी, छत्तीसगढ़, झेलम, मंगला और भोपाल शताब्दी समेत कई ट्रेनों में वेटिंग लगातार बढ़ रही है। आगरा कैंट से रोज करीब 48 हजार और आगरा फोर्ट से 23 हजार यात्री सफर करते हैं। रेलवे के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘लो हम तो जा रहे हैं, अब शहर से तुम्हारे’:सॉन्ग लगाकर रेप के आरोपी ने सुसाइड किया, झांसी में दो महीने पहले जेल से छूटा था
    Next Article
    रक्षाबंधन पर जेल में मिठाई ले जाने की अनुमति मांगी:सुरक्षा जांच के बाद डीजी जेल से छात्र नेता ने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment