Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘लो हम तो जा रहे हैं, अब शहर से तुम्हारे’:सॉन्ग लगाकर रेप के आरोपी ने सुसाइड किया, झांसी में दो महीने पहले जेल से छूटा था

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वह रेप केस में लगभग दो महीने पहले ही जेल से छूटा था। गुरुवार सुबह वह बाथरूम गया और फिर कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद मां खाना के लिए बुलाने गई तो बेटा पंखे के कुंडे पर दुपट्‌टा से फंदा बनाकर झूल रहा था। मरने से पहले उसने स्टेट्स सॉन्ग लगाया। इसमें गाना बज रहा है- लो हम तो जा रहे हैं, अब शहर से तुम्हारे…। कैप्शन लिखा है ‘खामोशी ही साथी है…’। आगे एक मुंह बंद का मौजी और टूटा दिल बना है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला रक्सा कस्बे का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए रेप केस में केस गया था मृतक का नाम पंकज कुमार राजपूत (22) पुत्र वीरसिंह राजपूत था। वह रक्सा के खाच मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई हेमंत राजपूत ने बताया- मेरे चाचा वीरसिंह खेती किसानी करते हैं। उनके दो बेटे नरेंद्र और पंकज थे। 4 बेटियां हैं। नरेंद्र और 4 बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा पंकज अविवाहित था और पिता के साथ खेती किसानी करता था। कुछ समय पहले एक परिवार ने आरोप लगाया था कि पंकज ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज करके पंकज को जेल भेज दिया था। लगभग डेढ़ साल तक पंकज जेल में रहा। हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर पंकज लगभग दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। आरोप है कि पंकज के छूटने के बाद लड़की का परिवार थाने में शिकायतें कर रहा था। इस वजह से पंकज गांव में कम रहता था। बुधवार को ही वह घर पर आया था। ऊपर वाले कमरे में जाकर फांसी लगाई हेमंत राजपूत ने आगे बताया- आज सुबह पंकज उठा और बाहर गया। बाथरूम से लौटकर वह ऊपर वाले कमरे में चला गया। वहां जाकर फांसी लगा ली। जब मां सिरकुंवर खाने के लिए बुलाने गई तो बेटा फंदे पर लटका था। यह देख मां चीखने चिल्लाने लगी। तब परिजन और आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंकज का मोबाइल जब्त करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मरने से पहले स्टेट्स लगाए पंकज ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर स्टेट्स लगाए। एक स्टेट्स में गाना लगाया-लो हम तो जा रहे हैं, अब शहर से तुम्हारे…। एक अन्य स्टेट्स में लिखा- हर्ष बाबा मिस यू, तेरा भाई चल तेर पास नहीं रहेगा, रोने के लिए आना। इसके अलावा कुछ स्टेट्स में उसने फोटो लगा रखी हैं। मरने के बाद ये स्टेट्स परिवार ने पुलिस को दिखाए हैं। जांच कर रहे हैं रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पंकज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उसके मोबाइल फोन को फोरेसिंक टीम ने जब्त किया है। मोबाइल और कॉल डिटेल चेक की जा रही है कि आखरी बात पंकज की किससे हुई थी। अभी तक परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुफ्त बस सेवा के लिए घंटों इंतजार, फर्श पर सफर:कानपुर में रक्षाबंधन पर महिलाओं को हुई भारी परेशानी
    Next Article
    रक्षाबंधन पर घर जाने की होड़:ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं, 30 अगस्त तक वेटिंग 60 पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment