Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रील बना रही ट्रांसजेंडर को कांस्टेबल ने किस किया:अब गिड़गिड़ाते हुए बोला- नौकरी पर बात आ गई है; प्लीज वीडियो डिलीट कर दो

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान चलते-चलते एक ट्रांसजेंडर ने रील बनानी शुरू कर दी। तभी एक कांस्टेबल उसके करीब आया। वीडियो बनाने के दौरान ट्रांसजेंडर के गाल पर चूम लिया। ट्रांसजेंडर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। उसने गाना लगाया- छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…। वीडियो वायरल हुआ तो कांस्टेबल ने ट्रांसजेंडर से वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें कीं। कांस्टेबल ने पोस्ट पर लिखा- बहुत प्रॉब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई। प्लीज इसे डिलीट कर दो। जब ट्रांसजेंडर ने वीडियो नहीं हटाया तो कांस्टेबल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दी। वायरल वीडियो रविवार का ग्वालटोली थानाक्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास स्थित पार्किंग एरिया का बताया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… आनंदेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी पुलिस महाशिवरात्रि के बाद रविवार को आनंदेश्वर मंदिर में प्रीतिभोज था। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान वहां एक ट्रांसजेंडर भी पहुंची। पुलिस सड़क पर गश्त कर रही थी। तभी ट्रांसजेंडर उनके आगे-आगे चलने लगी और रील बनाने लगी। उसने गाना लगाया- छैला, बाबू तो कैसा दिलदार निकला… चोर समझी थी मैं, थानेदार निकला… । इस दौरान एक कांस्टेबल उसके पास आया और ट्रांसजेंडर के गालों को चूम लिया। फिर यह वीडियो स्मार्टी कौशल नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया। जिसमें वीडियों में दिख रहा है कि 10 से अधिक पुलिसकर्मी सड़क पर गश्त करते नजर आ रहे हैं। 90 कमेंट, 1009 लोगों ने किया शेयर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट को 1845 लोगों ने लाइक किया है। जबकि 1009 लोगों ने शेयर, 53 लोगों ने रीपोस्ट और 90 लोगों ने कमेंट किया है। कुछ यूजर ने कांस्टेबल की हरकत पर आपत्ति जताई। वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल हरकत में आया। उसने sandeepkumar120799 नाम की आईडी से पोस्ट पर कमेंट लिखते हुए कहा– अरे सुनो ये मैं ही हूं। मुझे प्राब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई है। प्लीज यार इससे डिलीट कर दो और मेरे पर मैसेज करो। ACP बोले- ग्वालटोली में तैनात नहीं है कांस्टेबल मामले में एसीपी कर्नलगंज अमित कुमार चौरसिया ने बताया कि कांस्टेबल ग्वालटोली थाने में तैनात नहीं है। हो सकता है कांस्टेबल ड्यूटी पर आया होगा। इसका पता लगाया जा रहा है। वायरल वीडियो किस जगह है, इसकी जांच कराई जा रही है। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- शंकराचार्य पर रविंद्र पुरी बोले-अगर आरोप सही तो दंड मिले:योगेश्वरी ने कहा- छवि खराब करने की कोशिश; बच्चों से कुकर्म पर संत समाज बंटा प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश 2 नाबालिग बच्चों के गंभीर आरोपों के आधार पर है। कोर्ट के इस आदेश के बाद मामला कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने पार्टी का ऐलान किया:नाम 'RAM' रखा; मथुरा में लोगों ने तलवार- फरसा गिफ्ट किए
    Next Article
    मेरठ: सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण मामले के याचिकाकर्ता को कानूनी नोटिस:किसान मजदूर संगठन ने आपराधिक षडयंत्र का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment