Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे छठ पर चलाएगा 7 फेस्टिल स्पेशल:मुंबई-दिल्ली-बिहार रुट पर मिलेगी सुविधा,जानिए शेड्यूल

    1 day ago

    1

    0

    छठ पर्व के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने सात एकतरफा एवं आरक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें मुंबई से दानापुर व गोरखपुर, आसनसोल से उधना, गया से चेन्नई तथा नई दिल्ली से पटना व दरभंगा के बीच विशेष सेवाएं शामिल हैं। मुंबई से बिहार के लिए ट्रेनें गाड़ी संख्या 01029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–दानापुर वन-वे स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को रात 11:55 बजे एलटीटी से रवाना होगी। यह ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और आरा होते हुए 14 नवंबर को सुबह 10:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01041 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोरखपुर अनारक्षित वन-वे स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे सीएसएमटी से चलेगी। यह दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए 13 नवंबर को रात 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। आसनसोल–उधना स्पेशल गाड़ी संख्या 03517 आसनसोल–उधना अनारक्षित वन-वे स्पेशल ट्रेन 11 और 12 नवंबर को चलेगी। यह सुबह 7 बजे आसनसोल से रवाना होकर मधुपुर, जसीडीह, पटना, आरा, बक्सर, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, भुसावल और नंदुरबार होते हुए उसी रात 11:55 बजे उधना पहुंचेगी। गया से चेन्नई के लिए सुपरफास्ट छठ के बाद दक्षिण भारत लौटने वालों के लिए गाड़ी संख्या 03689 गया–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वन-वे सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 17 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गया से रवाना होगी। यह डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, वारंगल और विजयवाड़ा होते हुए 18 नवंबर को शाम 4:20 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। दिल्ली से पटना और दरभंगा नई दिल्ली–पटना के बीच गाड़ी संख्या 04068 12 नवंबर को शाम 7 बजे नई दिल्ली से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी के लिए गाड़ी संख्या 04067 13 नवंबर को शाम 6 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह, नई दिल्ली–दरभंगा के लिए गाड़ी संख्या 04080 12 नवंबर को रात 10:30 बजे नई दिल्ली से चलेगी और 14 नवंबर को रात 1 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 04079 14 नवंबर को सुबह 4 बजे दरभंगा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इन ट्रेनों में वाराणसी, प्रयागराज, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यात्रियों को सलाह रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का अद्यतन समय, ठहराव और कोच स्थिति एनटीईएस (NTES) ऐप अथवा 139 नंबर से अवश्य जांच लें। छठ पर्व के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों की ओर यात्रा करने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे स्पेशल ट्रेनों से नियमित सेवाओं पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में पलावा करते समय किसान को सांप ने डसा:रामपुर में 4 घंटे तक सामान्य रहा, फिर बेहोश हुआ; जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    सीतापुर में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, 3 गंभीर घायल; नंबर प्लेट से फरार चालक की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment