Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस की पदयात्रा रोकी:प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, पुलिस से हुई नोंकझोंक

    1 day ago

    2

    0

    हापुड़ कांग्रेस की 'सद्बुद्धि पदयात्रा' को प्रशासन ने रोक दिया। यह पदयात्रा अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के प्रकरण को लेकर प्रस्तावित थी। अनुमति न मिलने के कारण भारी पुलिस बल ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस मुख्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दरअसल, मंगलवार दोपहर 12 बजे पदयात्रा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर ही प्रदर्शन किया। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण के विरोध में नारेबाजी की और कथित आरोपियों को सद्बुद्धि देने की कामना की। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने प्रशासन पर आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले में सरकार गंभीर कार्रवाई से बच रही है। त्यागी ने सवाल उठाया कि यदि आरोपियों की पहचान हो चुकी है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की जा रही है। उन्होंने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। सरकार मामले में शामिल लोगों को दे रही संरक्षण शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में शामिल लोगों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच होती है, तो कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। अहमद ने सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए पारदर्शी जांच की मांग की। कांग्रेस पार्टी द्वारा पदयात्रा निकाले जाने की सूचना पर सीओ अनीता चौहान, एसएचओ मनीष चौहान और एसडीएम इला प्रकाश पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस प्रदर्शन में पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, गढ़मुक्तेश्वर नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक, मानवी सिंह, दीपक मोघे, रघुवीर सिंह, डॉ. फराहीम, रामलाल आर्य, पंकज चौधरी, प्रवीण शर्मा, इकबाल प्रधान, मजहर खान, सुखपाल गौतम, सौरभ शर्मा, गुलफाम कुरैशी, गौरव गर्ग, नफीस, मनोज शर्मा, बिजेंद्र त्यागी, जितेंद्र नागर, खुशनूद अली, अरुण वर्मा, सुबोध शास्त्री, अमरनाथ शर्मा और फुरकान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से राहत:तापमान 9 डिग्री गिरा, 11 जुलाई तक सुहावना रहेगा मौसम
    Next Article
    साइबर शिकायतों के लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग:देवरिया में एएसपी ने बताए तरीके, बोले- महिला अपराधों को दें प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment