Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर शिकायतों के लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग:देवरिया में एएसपी ने बताए तरीके, बोले- महिला अपराधों को दें प्राथमिकता

    1 day ago

    2

    0

    देवरिया में साइबर अपराधों की रोकथाम और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मंगलवार के दिन में 12 बजे पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जनपद के सभी थानों की साइबर सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रशिक्षण दिया गया। यह गोष्ठी अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार, कांस्टेबल शिवमंगल यादव, विजय कुमार सहित जनपद के सभी थानों की साइबर सेल के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को 1930 साइबर हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध तरीके से स्वीकार करने, संबंधित इंटरमीडियरी को प्रेषित करने, री-असाइन शिकायतों का निस्तारण करने और संदिग्ध मोबाइल नंबर व आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराने के तरीके बताए गए। इसके अतिरिक्त, मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) के माध्यम से पीड़ितों की रोकी गई धनराशि वापस दिलाने की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय ने निर्देश दिए कि एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी निस्तारण करने पर जोर दिया। गोष्ठी में साइबर अपराधों की बदलती प्रवृत्तियों, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण और पीड़ितों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने इस बात पर बल दिया कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस की पदयात्रा रोकी:प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, पुलिस से हुई नोंकझोंक
    Next Article
    धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा-बच्चों के साथ मिलकर रहें हेमा मालिनी:सनी-बॉबी पर कहा- हम पब्लिसिटी नहीं करते, हम परिवार हैं; मौत की फर्जी खबर पर दिया रिएक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment