Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर में सीईओ के बाद अब नई टीम की:ज्वाइंट-डिप्टी सीईओ के नाम जल्द तय होने के संकेत, डीएमआरसी के सुदर्शन कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर की प्रशासनिक और प्रबंधकीय व्यवस्था को नए ढांचे में आगे बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र नियुक्त हो चुके हैं और उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है। आवासीय व्यवस्था होने के बाद उनके स्थायी रूप से अयोध्या में रहने की संभावना है। इसके बाद भविष्य की कार्ययोजना और व्यवस्थाओं को लेकर काम तेजी से आगे बढ़ सकता है। सीईओ की मदद के लिए ट्रस्ट में ज्वाइंट सीईओ और डिप्टी सीईओ की नियुक्ति भी लगभग तय मानी जा रही है। ट्रस्ट महासचिव गोविंद देव गिरि 2 सितंबर को इसकी घोषणा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि 2 दिसंबर को प्रस्तावित ट्रस्ट बैठक से पहले दोनों पदों के लिए नाम तय किए जा सकते हैं। डीएमआरसी के सुदर्शन कुमार के नाम की चर्चा नई टीम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े डीएमआरसी के कार्यकारी अभियंता सुदर्शन कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। सुदर्शन कुमार 2021-22 से डीएमआरसी से अवकाश लेकर राम मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग कर चुके हैं। वह अलग सेवाकाल के दौरान यहां काम करने वाले प्रमुख इंजीनियरों में रहे हैं। निर्माण के दौरान आईआईटी मुंबई के इंजीनियर जगदीश आफले, गिरीश सहस्त्र भोजनी, जगन्नाथ गुलवे और अविनाश संगमलेकर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जन्माष्टमी पर ट्रस्ट ने फिर बुलाया सुदर्शन कुमार हाल ही में जन्माष्टमी के दौरान ट्रस्ट के आमंत्रण पर अयोध्या पहुंचे थे। रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने ट्रस्ट महासचिव गोविंद देव गिरि और कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका से मुलाकात की और बैठक भी की। इससे उनके ट्रस्ट की आगामी व्यवस्था में शामिल होने की चर्चाओं को और बल मिला है। तीन श्रेणियों में भेजा गया पैनल ज्वाइंट और डिप्टी सीईओ के चयन में ट्रस्ट को ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी होगी। सूत्रों के मुताबिक सर्च कमेटी ने सीईओ के लिए केवल तीन नाम भेजने के बजाय तीन अलग-अलग श्रेणियों में तीन-तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा है। इसी पैनल से आगे नामों का चयन किया जाना है। माना जा रहा है कि नई टीम का उद्देश्य मंदिर की बढ़ती व्यवस्थाओं के साथ प्रशासनिक और प्रबंधकीय कामकाज को अधिक व्यवस्थित करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र के कंपोजिट विद्यालयों में अब सीसीटीवी से होगी निगरानी:पढ़ाई से लेकर मिड-डे मील तक पर रहेगी नजर; पहले चरण में 3 स्कूल शामिल
    Next Article
    गहरे गड्ढे में गिरी भैंस को यूपी-112 ने बचाया:मिर्जापुर में ग्रामीणों और फायर सर्विस की मदद से सुरक्षित निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment