Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमईपुर चौराहे पर 6 घंटे लगा भीषण जाम:सड़क संकरी और हाइवे पर चढ़ते समय रुकता है ट्रैफिक; रोज यही हाल

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र स्थित रमईपुर चौराहे पर लगने वाला जाम अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। मंगलवार सुबह एक बार फिर यहां भीषण जाम लग गया, जिससे करीब छह घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। जाम में फंसे राहगीर, स्कूली बच्चे, डॉक्टर, शिक्षक और सरकारी कर्मचारी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। जाम को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस लगातार मशक्कत करती नजर आती है। ट्रक, डंपर और चार पहिया वाहनों को लाइन में लगवाकर यातायात सुचारू कराने की कोशिश की जाती है, लेकिन जल्दबाजी में वाहन चलाने वाले चालक दो-तीन लाइन बनाकर नियमों का उल्लंघन कर देते हैं। इससे जाम की समस्या और विकराल हो जाती है। वैकल्पिक रास्तों से आने-जाने को मजबूर लोग रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोग अब जाम से इस कदर परेशान हो चुके हैं कि वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने लगे हैं। बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. नीरज सचान और शिक्षा विभाग से जुड़े अनुराग का कहना है कि रमईपुर चौराहे पर लगने वाले जाम के कारण उन्हें रोज दूसरे मार्गों से आना-जाना करना पड़ता है। यह परेशानी अब उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गई है। सड़क संकरी, हाइवे पर चढ़ाने में रुकता है ट्रैफिक स्थानीय निवासियों के अनुसार रमईपुर कस्बे में सड़क के दोनों ओर नालों के निर्माण से मार्ग काफी संकरा हो गया है। जहानाबाद रोड और सचेंडी मार्ग से आने वाले वाहनों को हाइवे पर चढ़ाने के लिए अक्सर यातायात रोकना पड़ता है। इसी दौरान कानपुर की ओर से वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम लग जाता है। स्थायी समाधान की उठी मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रमईपुर चौराहे पर स्थायी यातायात व्यवस्था लागू करने और सड़क चौड़ीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक जाम की यह समस्या यूं ही बनी रहेगी। रोज जाम की स्थिति रहती है। एसीपी के निर्देश पर बहाल हुआ यातायात घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस कर्मियों को भी हाइवे पर यातायात बहाल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मशक्कत से जाम खुल सका और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदरसा परीक्षा में 52 छात्र अनुपस्थित:मछलीशहर के रियाजुल उलूम केंद्र पर प्रथम पाली शांतिपूर्ण संपन्न
    Next Article
    चाइनीज मांझे पर केंद्र, राज्य से मांगा गया जवाब:2018 में बैन करने की मांग वाली PIL पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment