Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:SIT अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी, अयोध्या में 8 आरोपियों की वर्चुअल पेशी

    4 hours ago

    2

    0

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज, 10 अगस्त को सुनवाई है। SIT अपनी स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करेगी। कोर्ट जांच की प्रगति की समीक्षा करेगा। यदि जांच में कोई कमी या अतिरिक्त दिशा-निर्देश की आवश्यकता हुई, तो सुप्रीम कोर्ट आगे के आदेश दे सकता है। वहीं, अयोध्या कोर्ट में भी आज ही सुनवाई होगी। जेल में बंद 8 आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। इससे पहले 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सुनवाई हुई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया- नई SIT बना दी गई है। IG किरण एस इसे लीड कर रहे हैं। टीम में एक डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG), एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) भी शामिल हैं। चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सॉलिसिटर जनरल से पूछा- क्या चोरी की जांच कर रही एसआईटी की इस नई टीम को हर चीज का एक्सेस होगा? इसपर तुषार मेहता ने हामी भरी। CJI ने कहा- हम इस जांच को बंद नहीं कर रहे हैं। चोरी के इस मामले में और भी सुधार के कदम उठाने होंगे। SIT में फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करिए। ऑडिटर वित्तीय अपराधों का पता लगाने के लिए खातों और रिकॉर्ड्स की जांच करेगा। कोर्ट ने SIT को निर्देश दिया कि वह दो हफ्ते के भीतर अपनी जांच की स्टेटस रिपोर्ट अदालत में दाखिल करे। कोर्ट ने 20 जुलाई को यूपी सरकार को नए सिरे से विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया था। एडवोकेट की सलाह- वेबसाइट पर मिले दान का विवरण 27 जुलाई को सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट देवदत्त कामत ने कहा- लाखों श्रद्धालु 500, 1000 या अन्य छोटी-बड़ी राशि श्रद्धा से दान करते हैं। अगर वह धन ट्रस्ट तक नहीं पहुंच रहा है तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रस्ट को प्राप्त होने वाले दान का विवरण सार्वजनिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि दानदाता यह देख सकें कि उनकी राशि सुरक्षित रूप से ट्रस्ट तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह किसी पक्ष के खिलाफ लड़ाई नहीं, बल्कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास है। पहले विजय विश्वास पंत की SIT ने जांच की थी इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित SIT की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे थे, जिसमें आईजी लखनऊ रेंज बतौर सदस्य शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देशों के बाद अब नई SIT बनाकर IG लखनऊ रेंज किरण एस को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, अयोध्या के DIG सोमेन वर्मा और अयोध्या के SSP गौरव ग्रोवर को इसका सदस्य नियुक्त किया गया है। सभी 8 आरोपियों की अयोध्या कोर्ट में वर्चुअल पेशी आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी आठों आरोपियों की आज, 10 अगस्त को एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी होगी। सुरक्षा कारणों की वजह से पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जाएगी। आरोपी रामशंकर यादव उर्फ 'टिन्नू', अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और रिटायर्ड बैंक कर्मी सुभाष श्रीवास्तव फिलहाल जेल में ही रहेंगे। इससे पहले 27 जुलाई को सुनवाई के दौरा कोर्ट ने 14 दिन और न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए- राममंदिर ट्रस्ट महासचिव के लिए संघ-VHP एकराय नहीं: संघ को कृष्ण मोहन, VHP को बजरंग बागड़ा पसंद; 2 सदस्यों पर 3 नाम से घोषणा टली श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का महासचिव कौन बनेगा? इसको लेकर संघ और विहिप में एक राय नहीं बन सकी। दोनों चाहते हैं कि उनकी पसंद का चेहरा इस महत्वपूर्ण पद पर बैठे। संघ की पसंद कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे कृष्ण मोहन हैं। कुछ पदाधिकारियों ने उनके नाम की मजबूत पैरवी की। लेकिन, ट्रस्ट के कुछ सदस्यों का मानना था कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ही महासचिव बनें। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में कांवड़ रूट की नॉनवेज दुकानों पर बुलडोजर चला:मुजफ्फरनगर में हथियारबंद जवान तैनात, सोमवार को 18 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
    Next Article
    कंधों पर कांवड़, आंखों में पढ़ाई का सपना:माता-पिता दिव्यांग, फीस भरने के पैसे नहीं; हरिद्वार पहुंच चारों बच्चे बोले- बाबा स्कूल से निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment