Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंधों पर कांवड़, आंखों में पढ़ाई का सपना:माता-पिता दिव्यांग, फीस भरने के पैसे नहीं; हरिद्वार पहुंच चारों बच्चे बोले- बाबा स्कूल से निकाला

    5 hours ago

    1

    0

    कंधों पर कांवड़, पैरों में छाले और आंखों में पढ़ाई जारी रखने का सपना… यह कहानी उन चार मासूम भाई-बहनों की है, जो अपनी फीस भरवाने की मन्नत लेकर भगवान भोलेनाथ की शरण में हरिद्वार पहुंचे हैं। आर्थिक तंगी के चलते स्कूल की फीस नहीं भर पाने पर उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। अब इन बच्चों को उम्मीद है कि भोलेनाथ उनकी पुकार सुनेंगे और उनकी पढ़ाई दोबारा शुरू हो सकेगी। उत्तर प्रदेश के कोसीकलां क्षेत्र में बठैन गेट के पास रहने वाले इन चारों भाई-बहनों ने 30 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की। उनका कहना है कि वे भगवान शिव से सिर्फ एक ही प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी फीस भर जाए और उन्हें फिर से स्कूल में पढ़ने का मौका मिले। आर्थिक तंगी बनी बच्चों की पढ़ाई में बाधा इन बच्चों की मां का नाम सुनीता और पिता का नाम भरत सिंह है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और माता-पिता दोनों दिव्यांग बताए गए हैं। इसी आर्थिक मजबूरी के कारण बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो सकी। बच्चों के मुताबिक, फीस नहीं भरने के कारण उन्हें प्राइवेट स्कूल से निकाल दिया गया। भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे चारों भाई-बहन अब अपनी पढ़ाई बचाने के लिए भगवान के दरबार में फरियाद लेकर निकले हैं। उनका विश्वास है कि भोलेनाथ उनकी मनोकामना पूरी करेंगे और उन्हें दोबारा किताबें-कॉपी लेकर स्कूल जाने का अवसर मिलेगा। 7 साल की बच्ची भी उठा रही कांवड़ इन चारों में सबसे छोटी 7 वर्षीय प्रेरणा है, जो तीसरी कक्षा में पढ़ती है। इसके अलावा एक बच्चा शिवम सातवीं, एक नौवीं और बहन साधना 11वीं कक्षा में पढ़ती है। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में स्कूल बैग और किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में ये बच्चे कांवड़ उठाकर अपने घर की ओर पैदल बढ़ रहे हैं। इन मासूम कांवड़ियों के लिए यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि उनके भविष्य की लड़ाई भी है। उनके मन में एक ही उम्मीद है कि भगवान उनकी फीस भरवा दें, ताकि उनकी पढ़ाई बीच में न छूटे। मासूम सवाल छोड़ गए पीछे बच्चों की मासूम आस्था देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं] लेकिन उनकी कहानी एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है। जब शिक्षा को हर बच्चे का अधिकार माना जाता है और सरकार की ओर से बच्चों को पढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जाती हैं, तो आखिर ऐसे परिवारों के बच्चे फीस के लिए भगवान के दरबार में मन्नत मांगने को क्यों मजबूर हैं। अब देखना यह है कि भोलेनाथ के दरबार में फीस भरने की मन्नत लेकर निकले इन नन्हें कांवड़ियों की पुकार कब और कैसे सुनी जाती है। फिलहाल ये बच्चे आस्था और उम्मीद के सहारे अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:SIT अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी, अयोध्या में 8 आरोपियों की वर्चुअल पेशी
    Next Article
    नगर परिक्रमा में शिवमय हुआ आगरा:भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम, डमरू-घंटारी की गूंज और भंडारों से सजी आगरा की सड़कें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment