Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर में 800 मीटर में लगाए गए ब्रेल पैनल:दिव्यांगों के आने-जाने के लिए अलग रैम्प बनाया

    1 day ago

    1

    0

    अयोध्या के राम मंदिर परिसर में दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए सुगम रास्ता तैयार करने की परियोजना का पहला चरण पूरा हो गया है। आईटीसी मंगलदीप की पहल ‘हर भक्त श्रीराम तक’ के तहत मंदिर परिसर में 800 मीटर लंबे मार्ग पर स्पर्श-संवेदनशील और ब्रेल-सक्षम पैनल लगाए गए हैं। इससे दृष्टिबाधित श्रद्धालुओं को रास्ता पहचानने और स्वतंत्र रूप से दर्शन करने में मदद मिलेगी। दीपोत्सव के दिन इस पहले चरण का उद्घाटन किया गया। 3.45 लाख लोगों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लिखा 'राम' इस पहल के तहत देशभर के श्रद्धालुओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी भाषा में ‘राम’ लिखने के लिए आमंत्रित किया गया था। राम सेतु की अवधारणा से प्रेरित इस डिजिटल अभियान में 3.45 लाख यूजर्स जुड़े। कंपनी के मुताबिक, लोगों की इस भागीदारी ने मंदिर परिसर में ब्रेल-सक्षम मार्ग तैयार करने के पहले चरण को संभव बनाने में योगदान दिया। स्पर्श और ब्रेल से रास्ते की मिलेगी जानकारी मंदिर परिसर में लगाए गए पैनल स्पर्श और ब्रेल के जरिए जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इससे दृष्टिबाधित श्रद्धालु रास्ते को बेहतर ढंग से पहचान सकेंगे और दूसरों पर निर्भर हुए बिना दर्शन कर सकेंगे। पहल का उद्देश्य दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन का अनुभव अधिक सहज और सम्मानजनक बनाना है। सरयू घाट पर जलाए गए 1.5 लाख दीये डिजिटल अभियान में शामिल लोगों की भागीदारी को जमीन पर भी उत्सव से जोड़ा गया। कंपनी के अनुसार, उद्घाटन के दिन सरयू घाट पर 1.5 लाख दीये जलाए गए। इस तरह डिजिटल माध्यम से जुड़े श्रद्धालुओं की भागीदारी को सामूहिक दीपोत्सव का रूप दिया गया। पहले भी अयोध्या में कर चुकी है पहल आईटीसी के डिविजनल सीईओ रोहित डोगरा ने कहा कि कंपनी का मानना है कि भक्ति का अनुभव हर व्यक्ति के लिए सुलभ होना चाहिए। ‘हर भक्त श्रीराम तक’ के जरिए तकनीक और सामूहिक भागीदारी को इसी उद्देश्य से जोड़ा गया है। मंगलदीप इससे पहले अयोध्या में ‘खुशबू पथ’ और ‘डिजिटल दीपोत्सव’ जैसी पहल भी कर चुका है। डिजिटल दीपोत्सव के तहत 1.3 लाख से अधिक डिजिटल दीयों को वास्तविक दीयों के रूप में अयोध्या में प्रज्वलित किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो क्रिकेटरों का यूपीसीए अंडर-16 टीम में चयन:अलीगढ़ के महुआ खेड़ा मैदान के हैं दोनों खिलाड़ी, रिंकू सिंह ने दी बधाई
    Next Article
    स्वच्छता अभियान में सर्वाधिक भागीदारी वाले 5 पार्षद सम्मानित:सीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र, स्वच्छता को लेकर की अयोध्या नगर निगम की सराहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment