Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वच्छता अभियान में सर्वाधिक भागीदारी वाले 5 पार्षद सम्मानित:सीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र, स्वच्छता को लेकर की अयोध्या नगर निगम की सराहना

    1 day ago

    1

    0

    बीते 31 मई को आयोजित 'एक रविवार, एक घंटा, करें गंदगी पर प्रहार' अभियान ने अयोध्या में स्वच्छता को जनांदोलन का रूप दे दिया था। अभियान में सर्वाधिक जनभागीदारी वाले पांच वार्डों के पार्षदों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन वार्डों में पांच हजार से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सफाई अभियान में भागीदारी के लिए पंजीकरण कराया था, जिसके चलते उनके पार्षद सम्मान के हकदार बने। सम्मानित होने वाले पार्षदों में कुंती पांडेय के साथ मनीषा यादव, सूर्यकुमार तिवारी, अभिषेक सिंह और रामतीर्थ शामिल रहे। इन जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वार्डों में नागरिकों को जागरूक कर अभियान से जोड़ा और श्रमदान को उत्सव का रूप दिया। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने पार्षदों को बधाई दी इस उपलब्धि पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने सभी सम्मानित पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल पार्षदों का नहीं, बल्कि उन सभी नागरिकों का है, जिन्होंने स्वच्छ और सुंदर अयोध्या बनाने के लिए समय और श्रम दिया। महापौर ने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छता के संकल्प को स्थायी स्वरूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को विकास कार्यों में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि नागरिकों का उत्साह बना रहे और दूसरे वार्ड भी इससे प्रेरणा लें। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि विभिन्न ग्रुपों से प्राप्त फोटो के आधार पर पूरे अयोध्या में कुल 25460 से अधिक लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी सामने आई, जबकि पंजीकरण 50 हजार से अधिक हुआ। वार्डवार सूची के अनुसार सर्वाधिक भागीदारी पाटेश्वरीनगर वार्ड में रही, जहां 10155 नागरिकों ने हिस्सा लिया। दूसरे स्थान पर चित्रगुप्तनगर वार्ड रहा, जहां 8953 नागरिकों, तीसरे पर रहे लाला लाजपतराय नगर में 8141, चौथे स्थान पर रहे कल्याण सिंह वार्ड में 7499 और पांचवें स्थान पर रहे झूलेलालनगर में 5426 नागरिकों ने श्रमदान के लिए पंजीकरण कराया था। इसके अलावा मणिराम दास छावनी में 3920, कृष्णा नगर में 1302, मंगल पांडेय में 1116, सुभाषचंद्र बोस में 958, लक्ष्मणघाट में 853, अवधपुरी में 693, सरदार भगत सिंह में 299, देवकाली में 279, झारखंडी में 260, अमानीगंज में 237, अश्वनीपुरम में 227, चंद्रशेखर नगर में 221, सीता कुंड और जनौरा में 149-149, संत रविदास नगर और झलकारी बाई में 139-139 नागरिकों का पंजीकरण हुआ था। कुंती पांडेय, मनीषा यादव, सूर्यकुमार तिवारी, अभिषेक सिंह और रामतीर्थ शामिल रहे रामघाट हाल्ट स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पार्षदों में कुंती पांडेय, मनीषा यादव, सूर्यकुमार तिवारी, अभिषेक सिंह और रामतीर्थ शामिल रहे। पार्षदों की इस उपलब्धि पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने सभी सम्मानित पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल पार्षदों का नहीं, बल्कि उन सभी नागरिकों का है जिन्होंने स्वच्छ और सुंदर अयोध्या के निर्माण के लिए समय और श्रम दिया। जनसहभागिता से ही स्वच्छता के संकल्प को स्थायी स्वरूप दिया जा सकता है। महापौर ने सम्मानित वार्डों के विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को विकास कार्यों में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि नागरिकों का उत्साह बना रहे और दूसरे वार्ड भी इससे प्रेरणा लें। इस अवसर पर मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महंत राजू दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अभियान के संचालन में अपर नगर आयुक्त भरत भार्गव के अलावा चिंतन संस्था के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं समाजसेवी आलोक सिंह राणा ने अहम भूमिका निभाई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर में 800 मीटर में लगाए गए ब्रेल पैनल:दिव्यांगों के आने-जाने के लिए अलग रैम्प बनाया
    Next Article
    प्लाईवुड कारोबारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी:बरेली में कनपटी पर तमंचा सटाया, ग्रीन प्लाई के मालिकों के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment