Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर जिला अस्पताल गेट पर एंबुलेंस चालकों में थप्पड़बाजी:महिला पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में मारपीट, CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर शनिवार देर रात दो निजी एंबुलेंस चालकों के बीच मारपीट हो गई। विवाद एक महिला पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष के चांद मियां ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से जिला अस्पताल जा रहे थे। आरोप है कि अस्पताल गेट पर खड़े निजी एंबुलेंस चालक माहिर उर्फ रिम्मी और मोहसिन ने उनकी पत्नी को देखकर अभद्र टिप्पणी की। चांद मियां के अनुसार, चालकों ने कहा, "बहुत भारी सा... है, कहीं गाड़ी में पंचर न हो जाए।" चांद मियां का कहना है कि टिप्पणी सुनने के बाद उन्होंने बाइक रोककर विरोध जताया और पूछा कि यह बात किसके लिए कही गई है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि माहिर उर्फ रिम्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उन्होंने भी जवाब में थप्पड़ मार दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान चांद मियां की पत्नी ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। दूसरे पक्ष ने आरोपों से किया इनकार दूसरी ओर, माहिर उर्फ रिम्मी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने न तो किसी महिला पर अभद्र टिप्पणी की और न ही किसी के साथ मारपीट की। उनका दावा है कि चांद मियां ने खुद अपनी बाइक गिरा दी थी, जिससे बाइक का क्लच लीवर और इंडिकेटर टूट गया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से निजी एंबुलेंस चला रहे हैं और इस तरह की हरकत करने का सवाल ही नहीं उठता। पहले से भी था विवाद स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्ष निजी एंबुलेंस चालक हैं और उनके बीच पहले से भी मतभेद रहे हैं। हालांकि, पुलिस फिलहाल इस पहलू की भी जांच कर रही है। CCTV फुटेज और बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूटकांड का खुलासा:CCTV फुटेज से हुई पहचान, लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला जुर्म
    Next Article
    अफेयर का शक, मारा-पीटा और दी गालियां... मशहूर एक्ट्रेस अदिति ने पति, सास-ननद पर लगाए आरोप, पुलिस को बताई ससुराल में मिली प्रताड़ना की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment