Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में अभिभावकों ने स्कूल में प्रिंसिपल को पीटा, VIDEO:पनिश्मेंट के नाम पर बच्चों के साथ बैडटच करता था, 2 घंटे तक चला हंगामा; पॉक्सो में गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    रामपुर में छेड़छाड़ की शिकायत पर छात्राओं के परिजनों ने सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल को स्कूल में पीट दिया। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर प्रिंसिपल को छुड़ाया। इसके बाद उसे अपने अपने साथ थाने ले गई। प्रिंसिपल पर आरोप है कि वह बच्चों के साथ बैड टच करता था। जब बच्चे विरोध करते थे, तो उन्हें मारा-पीटा जाता था और धमकाया भी जाता था। इन हरकतों के कारण कई बच्चों ने स्कूल जाना बंद भी कर दिया था। बच्चों ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंच गए। परिजनों ने पहले आरोपी प्रिंसिपल से बातचीत की। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान प्रिंसिपल शराब के नशे में था। वह अभिभावकों से बदतमीजी करने लगा। इसके बाद परिजनों ने प्रिंसिपल को पीट दिया। करीब 2 घंटे स्कूल में हंगामा चलता रहा। घटना सोमवार की बिलासपुर के खूंटाखेड़ा गांव स्थित एक मिशनरी स्कूल की है। अब जानिए पूरा मामला… सेंट फ्रांसिस स्कूल का प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसफ सजा देने के नाम पर कमरा बंद कर छात्र-छात्राओं से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करता था। इसे लेकर पिछले हफ्ते भी अभिभावकों ने प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसफ से विरोध जताया था। तब उसने माफी मांग ली थी। इसके बाद शनिवार को आरोपी ने फिर एक छात्रा के साथ बैड टच किया। सोमवार को अभिभावक जब स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसफ ने अपनी गलती मानने के बजाय अभिभावकों से बदतमिजी शुरू कर दी। इससे अभिभावक और गुस्सा हो गए और प्रिंसिपल को पीट दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा है। हंगामे की सूचना मिलने पर बिलासपुर थानाध्यक्ष अर्जुन त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को शांत कर आरोपी प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसफ को स्कूल से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया। अभिभावकों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तीन छात्रों-छात्राओं ने बताई फादर की करतूत केरल का रहने वाला है आरोपी प्रिंसिपल मिशनरी स्कूल का आरोपी प्रिंसिपल अरिशेरिल जोसफ मूलत: केरल का रहने वाला है। साल 2020 में उसकी यहां के स्कूल में नियुक्ति हुई थी। तभी से वह यहां रह रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि प्रिंसिपल नशे की हालत में ड्यूटी करता है। वह शराब का सेवन करने के बाद ही क्लास में घूमता था। कोई मासूम उसे शैतानी करते हुए दिख जाता तो सजा के नाम पर कमरे में ले जाता और अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर बच्चों की पिटाई भी करता था। घर में शिकायत करने पर कड़ी सजा देने की धमकी देता था। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि अभिभावकों ने स्कूल प्रिंसिपल पर बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के आधार पर प्रिंसिपल को गिरफ्तार में ले लिया गया है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें-- पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत:महिला समेत 4 पुलिसवाले घायल, दबिश देकर गोरखपुर लौट रहे थे महराजगंज में गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हैं। पुलिस टीम कुशीनगर से दबिश देकर गोरखपुर लौट रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस महासचिव समेत कई नेता हाउस अरेस्ट:मनरेगा भुगतान पर विधानसभा घेराव से पहले औरैया में कार्रवाई
    Next Article
    संभल में पति-पत्नी ने की आत्महत्या:9 माह की गर्भवती थी, 2 साल पहले शादी हुई थी, पहला बच्चा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment