Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में बोर्ड परीक्षाओं से हजारों छात्र अनुपस्थित:यूपी बोर्ड विज्ञान में 1769, सीबीएसई साइंस में 31 छात्रों ने छोड़ा एग्जाम

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में बुधवार को यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। हालांकि, इन परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे छात्रों की संख्या ने प्रशासन और अभिभावकों का ध्यान खींचा है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा में कुल 25,468 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 23,699 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1,769 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में संगीत नृत्यकला विषय के लिए पंजीकृत 31 विद्यार्थियों में से एक छात्र अनुपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त, रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों में 17,662 पंजीकृत छात्रों में से 16,605 ने परीक्षा दी, जबकि 1,057 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने जानकारी दी कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सचल दल लगातार निरीक्षण करते रहे। नकल रोकने और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, जिससे परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। दूसरी ओर, सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में साइंस और टाइपोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा आयोजित की गई। साइंस विषय में 3,774 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 3,743 उपस्थित रहे और 31 छात्र अनुपस्थित पाए गए। टाइपोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय में पंजीकृत सभी 24 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सिटी कोऑर्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम डैशबोर्ड पर मंडल की रैंक सुधारें:आयुक्त-डीआईजी ने की कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा
    Next Article
    टीबी मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा:खुद का घर बेचकर महिला के साथ रह रहा था, बहन बोली- 3.50 लाख रुपए भी हड़पे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment