Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में घना कोहरा छाया, जनजीवन प्रभावित:सुबह 4 बजे से विजिबिलिटी कम, वाहन चालकों को परेशानी

    11 hours ago

    1

    0

    रामपुर में मंगलवार तड़के मौसम ने करवट ली। सुबह चार बजे से सात बजे तक घने कोहरे की मोटी परत ने शहर और देहात दोनों इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सात बजे के बाद हल्की धूप निकलने लगी, जिससे धुंध की चादर कुछ हद तक छंटी। हालांकि, वातावरण में नमी बनी रही और ठंड का असर महसूस किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर अधिक देखा गया। टेंपो चालक रवींद्र कुमार ने बताया कि स्वार रोड, शाहबाद रोड और आसपास के संपर्क मार्गों पर हालात ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहे। सुबह के समय वाहन धीमी गति से चलते दिखे और कई जगह चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। बरेली से मिलक तक टेम्पो में सफर कर रही एक महिला यात्री ने बताया कि सुबह के समय घना कोहरा था और ठंड अभी भी बनी हुई है। उनके साथ छोटे बच्चे भी यात्रा कर रहे थे, जिससे बच्चों और बड़ों दोनों को ठंड से परेशानी हुई। दिल्ली-लखनऊ हाईवे 24 और दिल्ली-नैनीताल हाईवे 87 पर भी धुंध का असर दिखाई दिया। हालांकि, सूर्य की किरणें तेज होने के साथ दृश्यता में धीरे-धीरे सुधार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में हल्की गिरावट से ठंड का अहसास बढ़ा है, जबकि दिन का मौसम अपेक्षाकृत नरम बना हुआ है। चाय का ठेला लगाने वाले नफीस ने सलाह दी कि सुबह के समय सफर करने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। फिलहाल रामपुर में आसमान साफ होने के संकेत हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूता कारोबारी से 5 करोड़ की डील,50 लाख ठगे:मकान का सौदा और निवेश के नाम पर दो लोगों से 70 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    माघ मेले में भारतीय रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड:2 जनवरी से 15 फरवरी तक चलीं 9135 ट्रेनें, 1067 रहीं स्पेशल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment