Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'रामायण' में माता सीता के एक्शन सीन पर विवाद:दर्शकों ने बताया शास्त्रों से छेड़छाड़; मेकर्स बोले- सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया

    2 hours ago

    1

    0

    फिल्म 'रामायण: पार्ट-1' की रिलीज के बाद इसमें माता सीता के एक्शन सीन को लेकर विवाद हो गया है। फिल्म के एक दृश्य में अभिनेत्री साई पल्लवी (सीता) को भगवान राम (रणबीर कपूर) के साथ खर और दूषण की 14,000 राक्षसों की सेना से लड़ते हुए दिखाया गया है। दर्शकों ने इसे वाल्मीकि रामायण के तथ्यों से छेड़छाड़ बताते हुए इसकी आलोचना की है। वहीं, मेकर्स और निर्देशक ने लॉस एंजिल्स में आयोजित प्रीमियर के दौरान बताया कि यह दृश्य 'अद्भुत रामायण' से प्रेरित है। खर-दूषण युद्ध के सीन पर दर्शकों की आपत्ति सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म के इस दृश्य पर कड़ा एतराज जताया है। दर्शकों का कहना है कि पौराणिक ग्रंथों और वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम ने पंचवटी में खर और दूषण की 14 हजार राक्षसों की सेना से अकेले ही युद्ध किया था। युद्ध शुरू होने से पहले श्री राम ने माता सीता की सुरक्षा के लिए उन्हें लक्ष्मण के साथ सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था। दर्शकों ने फिल्म में माता सीता को हथियार उठाकर युद्ध लड़ते दिखाने पर सवाल उठाए हैं।\ 'शास्त्रों से छेड़छाड़' का आरोप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स इस सीन को शास्त्रों को तोड़-मरोड़कर पेश करना बता रहे हैं। आलोचकों का तर्क है कि 14 साल के वनवास के दौरान माता सीता ने किसी भी युद्ध में हिस्सा नहीं लिया था। सूर्पणखा की नाक काटने की घटना के बाद राम और लक्ष्मण ने ही राक्षसों का मुकाबला किया था। कई यूजर्स ने मेकर्स पर सिनेमाई लिबर्टी के नाम पर मूल कथा को बदलने का आरोप लगाया है। सीता को योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया विवाद पर लॉस एंजिल्स में अंतरराष्ट्रीय मीडिया से बातचीत करते हुए निर्देशक नीतेश तिवारी ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि टीम इस बात को लेकर पूरी तरह सतर्क थी कि किन चरित्रों के साथ बदलाव नहीं किया जा सकता। नीतेश तिवारी ने बताया कि भगवान राम के दिव्य स्वरूप को बिल्कुल भी नहीं छेड़ा गया है। वहीं, माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाने के लिए 'अद्भुत रामायण' ग्रंथ से प्रेरणा ली गई है, जिसमें उन्हें योद्धा राजकुमारी के रूप में दर्शाया गया है। रणबीर और यश की एक्टिंग की हो रही तारीफ फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' को अपनी भव्यता, विजुअल इफेक्ट्स और विजुअल स्केल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर और रावण के किरदार में साउथ स्टार यश के अभिनय को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणवीर की ‘प्रलय’ शूटिंग से आजाद मैदान में बवाल मचा:अंडर-14 और अंडर-16 मैच टले; MCA ने मैदान के व्यावसायिक इस्तेमाल पर जताई नाराजगी
    Next Article
    सीएम विजय और तृषा रिसेप्शन में साथ पहुंचे:मंच पर नए कपल के साथ तस्वीरें खिंचवाई; गौतम अडाणी और पूर्व सीएम जगन रेड्डी से मिले

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment