Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणजी सेमीफाइनल- उत्तराखंड VS कर्नाटक:लखनऊ में पाटिल की गेंदबाजी से पस्त हुआ उत्तराखंड, अब फॉलो-ऑन का खतरा

    4 hours ago

    1

    0

    इकाना स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में तीसरा दिन भी कर्नाटक के नाम रहा है। मैच के तीसरे दिन कर्नाटक ने न केवल बल्ले से इतिहास रचा, बल्कि अपनी सटीक गेंदबाजी से उत्तराखंड की आधी टीम को पवेलियन भेजकर मुकाबले पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया है। मैच के तीसरे दिन मंगलवार को कर्नाटक की पहली पारी 736 रन के विशाल स्कोर पर खत्म हुई। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में कर्नाटक का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आज छह विकेट पर 689 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए कर्नाटक ने अपनी पारी को मजबूती से आगे बढ़ाया। टीम के स्टार बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण ने 216 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 135 रन (12 चौके) बनाए। उत्तराखंड के मयंक मिश्रा ने स्मरण और विजयकुमार को लगातार झटके दिए, लेकिन तब तक कर्नाटक बेहतरीन बढ़त हासिल कर चुका था। उत्तराखंड की ओर से आदित्य रावत ने चार और मयंक मिश्रा ने तीन विकेट झटके, लेकिन ये गेंदबाज रनों की रफ्तार रोकने में नाकाम रहे। उत्तराखंड की टीम लड़खड़ाई 736 रनों के विशाल लक्ष्य के दबाव में उतरी उत्तराखंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्याधर पाटिल ने शुरुआती ओवरों में ही प्रशांत चोपड़ा (5) और भूपेन लालवानी (15) को चलता कर उत्तराखंड की कमर तोड़ दी। टीम का स्कोर जब 61 रन था, तब अवनीश सुधा (27) भी विजयकुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान कुणाल चंदेला मात्र 12 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर स्लिप में खड़े केएल राहुल को कैच थमा बैठे। 124 के स्कोर पर जगदीश सुचित (21) भी प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। लक्ष्य करते रहे संघर्ष एक छोर पर लगातार गिरते विकेटों के बीच लक्ष्य ने धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने 166 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक (52) पूरा किया। दिन का खेल खत्म होने तक उत्तराखंड ने पांच विकेट खोकर 149 रन बना लिए हैं। क्रीज पर लक्ष्य के साथ विकेटकीपर सौरभ रावत (10) डटे हुए हैं। उत्तराखंड की स्थिति खराब उत्तराखंड अभी भी कर्नाटक की पहली पारी से 587 रन पीछे है और उस पर फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा है। कल का दिन उत्तराखंड के लिए अपनी साख बचाने की बड़ी चुनौती होगा, जबकि कर्नाटक की नजरें जल्द से जल्द बाकी विकेट चटकाकर फाइनल का टिकट पक्का करने पर होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवराज की मौत के बाद पिता ने देश छोड़ा:बेटी के साथ लंदन गए, घर में ताला लगा; एक महीने बाद भी एक्शन नहीं
    Next Article
    सुलतानपुर में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग से आबकारी सिपाही घायल:आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस दर्ज; दो पुलिसकर्मी निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment