Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणजी ट्रॉफी-हर्ष दुबे ने 53 रन देकर 9 विकेट झटके:मध्य प्रदेश 209 रन पर ऑलआउट; अंगकृष रघुवंशी की लगातार तीसरी फिफ्टी

    5 hours ago

    1

    0

    रणजी ट्रॉफी के चौथे राउंड में विदर्भ के स्पिनर हर्ष दुबे ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 53 रन देकर 9 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी के सामने मध्य प्रदेश की टीम 209 रन पर ऑलआउट हो गई। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विदर्भ के किसी गेंदबाज का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। दुबे ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 10वीं बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस प्रदर्शन के साथ वे इस सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। अंगकृष रघुवंशी ने 78 रन बनाए रेलवे के खिलाफ मुंबई के ओपनर अंगकृष रघुवंशी ने लगातार तीसरा 50+ स्कोर बनाया। उन्होंने पिछले मैच में हरियाणा के खिलाफ 114 और नाबाद 67 रन बनाए थे। रेलवे के खिलाफ भी 78 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके व एक छक्का लगाया। मुंबई ने 25 ओवर में बिना विकेट गंवाए 94 रन बना लिए थे। सलिल अरोड़ा लगातार चौथे शतक के करीब पंजाब के बल्लेबाज सलिल अरोड़ा शानदार फॉर्म में हैं। मिडिल ऑर्डर के लड़खड़ाने के बावजूद उन्होंने पारी संभाली। चंडीगढ़ के खिलाफ पंजाब ने 5 विकेट पर 188 रन बनाए हैं। अरोड़ा 71 रन बनाकर नाबाद है। उन्होंने सनवीर सिंह के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। इस सीजन में अरोड़ा ने हैदराबाद के खिलाफ 151, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 107 और असम के खिलाफ 110 रन बनाए हैं। नवदीप सैनी ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने सर्विसेज के खिलाफ पहले ही ओवर में शुभम रोहिल्ला को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने नौवें ओवर में रवि चौहान को भी इसी अंदाज में आउट किया। दूसरी ओर, ऑफ स्पिनर ऋतिक शौकीन ने विनीत धांकर को लेग स्लिप में कैच कराया। लंच तक सर्विसेज ने 4 विकेट पर 107 रन बनाए थे। कप्तान रजत पालीवाल 38 और मोहित अहलावत 28 रन बनाकर क्रीज पर थे। कर्नाटक ने असम के खिलाफ बढ़त बनाई असम की टीम पहली पारी में 135 रन पर सिमट गई। कर्नाटक के स्पिनर शिखर शेट्टी और ऋतेश भटकल ने 5-5 विकेट लिए। जवाब में कर्नाटक ने 1 विकेट पर 136 रन बना लिए। रोहन पाटिल 89 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मयंक अग्रवाल और केएल श्रीजीत क्रीज पर थे। बंगाल की टीम 143 रन पर ऑलआउट महाराष्ट्र के खिलाफ बंगाल की पहली पारी सिर्फ 143 रन पर सिमट गई। महाराष्ट्र के तेज गेंदबाजों ने 10 में से 8 विकेट लिए। जवाब में मोहम्मद शमी ने लगातार दो गेंदों पर पृथ्वी शॉ और दिग्विजय पाटिल को आउट किया। महाराष्ट्र ने 20 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। मुंबई के टॉप-3 बल्लेबाज आउट रेलवे के खिलाफ मुंबई की टीम को लगातार झटके लगे। लंच के बाद रेलवे के गेंदबाजों ने 45 मिनट से भी कम समय में तीन विकेट हासिल किए। दिव्यांश सक्सेना 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मुशीर खान 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंगक्रिश रघुवंशी भी विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए। मुंबई ने 19 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान ने वनडे में बेस्ट टीम रैंकिंग हासिल की:श्रीलंका को पीछे छोड़ा, टॉप-6 में पहुंची; 2009 में पहला मैच खेला था
    Next Article
    20 साल के एंटोनेली सबसे युवा फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैंपियन बने:वेटल के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा; 73 साल बाद इटली को मिला चैंपियन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment