Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणथम्भौर में वनकर्मियों पर बाघ झपटा:बाइक से गश्त पर निकले थे, गाड़ी को दबोचकर खींचा; 10 मिनट तक अटकी रहीं सांसें

    2 hours ago

    1

    0

    सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 2 वनकर्मी बाल-बाल बचे। बाइक से गश्त के दौरान अचानक टाइगर सामने आ गया। वह वनकर्मियों की ओर झपटा। बड़ी ही तेजी से दोनों वनकर्मी बाइक वहीं छोड़ भागकर कुछ दूर आगे जाकर रुके। करीब 10 मिनट टाइगर बाइक के पास रहा। बाइक को उसने दबोचकर घसीटा भी। इस दौरान वनकर्मियों की सांसें अटकी रहीं। घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। पहले से बैठा था टाइगर डीएफओ मानसिंह ने बताया- घटना टाइगर रिजर्व के ROPT रेंज में सुल्तानपुर नाके के पास गाड़ा डूब वन क्षेत्र की है। वनकर्मी निरंजन और होम गार्ड जितेंद्र शर्मा मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे थे। मोड़ पर चढ़ाई थी। मोड़ पर टाइगर (आरबीटी-2511) पहले से बैठा था। जैसे ही वहां बाइक पहुंची, टाइगर और वनकर्मी आमने-सामने आ गए। टाइगर गुर्राया। दोनों वनकर्मी फुर्ती से वहां से भाग खड़े हुए। उनके हाथों में डंडे थे। करीब 15 मीटर आगे जाकर वह रुके। दोनों हाथ में डंडा लेकर टाइगर की हरकतों को देखते रहे। करीब 10 मिनट बाद वह पहाड़ी पर चला गया। इतनी देर में टूरिस्ट की जिप्सी आई और स्टाफ को बैठा लिया था। करीब 5 मिनट के अंदर गाड़ी पहुंच गई थी। टाइगर ने बाइक की सीट फाड़ी दोनों वनकर्मियों के वहां से चले जाने के बाद टाइगर बाइक के पास आया। यहां उसने पंजों-जबड़े में दबाकर बाइक को खींचा। इसके बाद बाइक के आसपास घूमता रहा। सीट फाड़ दी। बाइक पर कई बार हमलावर भी हुआ। 10 महीने पहले रेंजर की जान ली थी 12 मई 2025 को टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-3 में बाघ ने रेंजर देवेंद्र चौधरी की गर्दन पर दांतों और नाखून से हमला किया था। टाइगर 20 मिनट तक रेंजर के शव के पास बैठा रहा था। पढ़ें पूरी खबर... 7 साल के बच्चे को दबोचकर ले गया था 16 अप्रैल 2025 को रणथंभौर में टाइगर ने 7 साल के बच्चे को मार डाला था। बच्चा अपनी दादी के साथ त्रिनेत्र गणेश के दर्शन कर लौट रहा था। अचानक जंगल से टाइगर आया और बच्चे को दबोचकर ले गया था। पढ़ें पूरी खबर... वन्यजीव विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे‌ क्रिटिकल टाइगर हैबिटैट वाले इलाकों में अक्सर कुछ टाइगर एग्रेसिव बिहेवियर के होते हैं। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए विभाग को वनकर्मियों को फोर व्हीलर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में चुनाव से पहले 4 अफसरों का तबादला:चुनाव आयोग ने सिद्धनाथ गुप्ता को बनाया नया DGP; राज्य में 23-29 अप्रैल को वोटिंग
    Next Article
    संजू सैमसन को बेहद पसंद है केरल की यह खास डिश, जानें कैसे बनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment