Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले संजय सेठ और आदित्य साहू, उठाई CBI जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की। JPSC और JSSC समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के खिलाफ छात्र पिछले 16 दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों ने सरकार को साफ अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे 10 तारीख को विधानसभा का घेराव करेंगे।केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने साधा निशानाप्रदर्शन स्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अगर राज्य सरकार में थोड़ी सी भी नैतिकता बची होती, तो मुख्यमंत्री को पहले ही दिन खुद यहां आकर छात्रों से मिलना चाहिए था और उनकी सीबीआई जांच की मांग मान लेनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार को सीबीआई जांच कराने से क्या परेशानी है? इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें जरा भी नैतिकता है तो वे रांची आकर छात्रों के पक्ष में खड़े हों, लेकिन वे अपने दोहरे रवैये की वजह से ऐसा नहीं करेंगे।#WATCH | Jharkhand | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi | Union Minister Sanjay Seth says, "... If there were any ethics in the state government, the Chief Minister should have come here on the very first day and accepted the students' demand for a CBI investigation... What… https://t.co/TT7Hu1SnJE pic.twitter.com/zqhIt7GfJl— ANI (@ANI) August 9, 2026इसे भी पढ़ें: JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में विधानसभा के बाहर एक दिवसीय अनशन पर बैठे Jairam Mahtoआदित्य साहू ने कहा, हेमंत सरकार को चुकानी होगी कीमत झारखंड बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने छात्रों के दर्द को साझा करते हुए कहा कि स्टेडियम में बच्चों की आंखों से आंसू बह रहे थे। ये सिर्फ आंदोलन कर रहे छात्रों के आंसू नहीं हैं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं का दर्द है, जिसकी कीमत हेमंत सोरेन सरकार और झामुमो को चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए और हिम्मत दिखाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठना चाहिए। राहुल गांधी को साफ कहना चाहिए कि या तो झारखंड सरकार सीबीआई जांच कराए वरना वे सरकार से अपना समर्थन वापस लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gen Z को गुमराह कर रहीं बाहरी ताकतें, CM Mohan Charan Majhi ने दी सतर्क रहने की सलाह
    Next Article
    JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में विधानसभा के बाहर एक दिवसीय अनशन पर बैठे Jairam Mahto

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment