Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोशंगपुर में रामलीला का शुभारंभ:शिव बारात के साथ शुरू हुई 163 साल पुरानी रामलीला

    43 minutes ago

    1

    0

    औरैया के रोशंगपुर गांव स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को श्री रामजानकी रामलीला कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में ऐतिहासिक सार्वजनिक रामलीला के 163वें वर्ष का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात के साथ हुआ। आकर्षक रथ और भगवान शिव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। शिव बारात के दौरान भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कमेटी के प्रतिनिधि अध्यक्ष पं. आशीष मिश्रा ने बताया कि रामलीला का आयोजन 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, राम वनवास, भरत मिलाप और रावण वध सहित रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन होगा। उन्होंने बताया कि यह रामलीला जनपद की सबसे प्राचीन रामलीलाओं में शामिल है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपरा को बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक का शूटर अरमान बिहारी गैंगस्टर कोर्ट में पेश होगा:22 अक्टूबर को गया जेल से लाने का आदेश, गुड्‌डू मुस्लिम-साबिर को समन
    Next Article
    BJP अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का इंटरव्यू:बोले- भाजपा से जुड़ने के कारण परिवार को काफिर तक कहा, यूपी में ओवैसी मुसलमानों के डराने आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment