Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'रिश्ते भी नहीं आ रहे, शादी नहीं हो रही है':कन्हैया माधवपुर में लोग बोले- शव यात्रा भी गंदगी से निकल रही

    19 hours ago

    1

    0

    कन्हैया माधवपुर वार्ड-31 में सीवर ओवरफ्लो और मुख्य सड़क पर सालभर भरा रहने वाला गंदा पानी सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण पिछले तीन सालों से घरों के सामने 12 महीने गंदा पानी जमा रहता है। वार्ड की सड़कों की हालत भी बदहाल है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले मेयर कोटे से बनी सड़क भी कई स्थानों पर उखड़ चुकी है और उसमें कई फीट लंबे गड्ढे बन गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा एलएसए कंपनी के पास है, लेकिन लोगों का आरोप है कि कूड़ा समय पर नहीं उठाया जाता, जिससे कई स्थानों पर गंदगी फैली रहती है। लोगों का कहना है कि सड़क और सीवर नहीं होने की वजह से शादी के लिए रिश्ते नहीं आ रहे हैं। दैनिक भास्कर एप ‘वार्ड परिक्रमा’ मुहिम चला रहा है। इसके तहत नगर निकाय के वार्डों की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में हमारी टीम वार्ड नंबर-31 कन्हैया माधव पुर में पहुंची। यहां के प्रमुख कॉलोनियों, मोहल्लों, इलाकों का हाल जाना। निवासियों से बात कर उनकी समस्या समझने की कोशिश की। पहले ग्राउंड रियलिटी की 3 तस्वीरें देखिए- क्षेत्र की बड़ी समस्याएं- 3 साल से दुर्गंध झेल रहे लोग. तीन साल से अमन एनक्लेव कॉलोनी में लोगों के घरों के सामने गंदा पानी भरा रहता है। यहां पर पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण भी शुरू किया गया , लेकिन लेवलिंग सही नहीं होने के कारण यह काम अधूरे में छोड़ दिया गया। इसके बाद सीवर का काम देखने वाली स्वेज इंडिया के कर्मचारियों ने, जीएम जलकल सहित अन्य अधिकारियों ने कॉलोनी का दौरा किया। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों के घरों के आगे मानव मल तैर रहा है। फरीदीपुर, आसिफ नगर मुर्दापुर, विशाल सिटी और लाला बाग में सीवर की समस्या से लोग त्रस्त हैं। इन इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति भी होती है। मेयर कोटे से बनी सड़क एक साल में टूट गई. वार्ड में मेयर कोटे से करीब 20 लाख रुपए की लागत से दो सड़क एक साल पहले बनी थी। विशाल सिटी मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क के हालात बेहद खराब हैं। सड़क पर कई जगहों पर बड़ा गड्ढा हो गया है। इसमें जलभराव हो रहा है। सड़क पर आवाजाही करने के दौरान दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने इसकी कई बार शिकायत भी की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस ठेकेदार ने यह सड़क बनाई और जिन इंजीनियरों ने यह सड़क पास की उन्होंने इसकी गुणवत्ता का ख्याल नहीं किया। वहीं, सड़क पर सीवर का पानी भरने से भी इसके खस्ताहाल होने की बात लोगो ने बताई है। अमन एनक्लेव कॉलोनी से होते हुए बनी दूसरी सड़क की स्थिति भी खराब हो गई है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही. नगर निगम की कार्यदाई संस्था लखनऊ स्वच्छता अभियान की तरफ से वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम किया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोजाना LSA के लोग कूड़ा उठाने के लिए नहीं आते हैं। दूसरे तीसरे दिन या फिर हफ्ते में आते हैं। वार्ड के खाली प्लाटों , मैदान और जलाशयों तक में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसके साथ ही सड़कों के सफाई की स्थिति भी बेहद खराब बनी हुई है। लोग बोले- गंदा पानी भरने से नहीं हो रही शादी अमन एनक्लेव में रहने वाले मोहम्मद शानू बोले पार्षद अगर पानी न निकलवाएं तो पानी निकलता ही नहीं है। बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। रिजवान ने बताया कि- यहां 3 साल से सीवर की समस्या है। पाइप चोक है। मच्छर घरों में घुस जाते हैं। हमें सोने में दिक्कत होती है। शादी के लिए रिश्ते नहीं आ रहे हैं। जो आते हैं, वे गंदगी देखकर चले जाते हैं। ऐसे में लड़के और लड़कियों की शादी भी नहीं हो पा रही है। काफी परेशानी की स्थिति बनी हुई है। कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही असलम खान बताते हैं कि LSA की तरफ से कूड़ा कलेक्शन का काम किया जाता है, लेकिन कूड़े वाले रोज नहीं आते हैं। कई बार दूसरे दिन और कभी सप्ताह में एक दिन आते हैं। ऐसे में कूड़ा घरों में पड़ा रहता है। ऐसे में दुर्गंध से समस्या होती है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते शाबाद खान कहते हैं- इलाके में सीवर लाइन की समस्या सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। सीवर लाइन न होने के कारण रास्ते की हालत इतनी खराब है कि लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि यदि यहां सीवर लाइन बिछा दी जाए और उसके बाद कच्ची या पक्की सड़क बना दी जाए, तो लोगों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। पार्षद बोले- गंदगी से गुजरती है शव यात्रा पार्षद मोहम्मद शाकिर उर्फ बादशाह गाजी ने कहा कि सीवर की समस्या पिछले 3 वर्ष से चल रही है। लगातार जीएम जलकल, स्वेज इंडिया कंपनी के सभी अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कहीं से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा सकते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में निजी कॉलेज के दो छात्रों का अपरहण:ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 20 हजार रुपए, 2 घंटे में पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा
    Next Article
    बारातियों से भरी बस खेत में पलटी, 9 घायल:कासगंज में 5 अलीगढ़ रेफर, क्षतिग्रस्त सड़क बनी वजह, चालक-कंडक्टर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment