Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में निजी कॉलेज के दो छात्रों का अपरहण:ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 20 हजार रुपए, 2 घंटे में पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

    1 day ago

    2

    0

    लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में दो युवकों का अपहरण कर उनसे ऑनलाइन 20 हजार रुपए ट्रांसफर कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अपहृत युवकों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बस्ती हरैया के बरहपुर कुंवर गांव निवासी राम सुरेश चौधरी ने 6 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे निर्भय वर्मा (21) और उसके साथी अभिषेक वर्मा का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। आरोपियों ने दोनों युवकों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल से 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद परिवार को कॉल करके एक लाख रुपए की डिमांड करने लगे। आनंदी पार्क के पास से गिरफ्तार किया शिकायत मिलते ही बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। टेक्निकल साक्ष्यों, सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस को आनंदी वाटर पार्क के आसपास आरोपियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। इसके बाद घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों अपहृत युवकों को सकुशल मुक्त करा लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बस्ती निवासी अभय चौधरी (19), प्रतापगढ़ निवासी नवनीत तिवारी उर्फ गोलू (20), मऊ निवासी पीयूष राज (19) और गोरखपुर निवासी आर्यन सिंह (18) के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, मौजूदा समय में बीबीडी क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से दोनों युवकों का अपहरण कर उन्हें अपने कब्जे में रखा और दबाव बनाकर उनके खातों से 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में जबरन धन उगाही से संबंधित धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों से जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली के कैराना में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात:सड़कें जलमग्न, वाहन फंसे; जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
    Next Article
    'रिश्ते भी नहीं आ रहे, शादी नहीं हो रही है':कन्हैया माधवपुर में लोग बोले- शव यात्रा भी गंदगी से निकल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment