Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति के दौरे से पहले तैयारियां तेज:नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, साफ सफाई और व्यवस्थाओं पर दिया जा रहा जोर

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा-वृंदावन में महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के तहत नगर आयुक्त जग प्रवेश ने वृंदावन क्षेत्र में प्रस्तावित भ्रमण स्थलों एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, सड़क की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था तथा चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी मार्गों और प्रमुख स्थलों को पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। साथ ही, खराब सड़कों की मरम्मत और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि आगमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। विशेष रूप से सौंदर्यीकरण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने पर बल दिया गया, जिससे वृंदावन की छवि और अधिक आकर्षक बन सके। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। नगर आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, सहायक अभियंता सोमेश, अवर अभियंता शैलेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी पुलिस ने 10 हजार के इनामी को पकड़ा:गौकशी मामले में फरार चल रहा था, स्पेशल टीम हुई थी गठित
    Next Article
    ड्राइवर ने कहा-आवास पर बुलाकर ईओ ने चप्पल से पीटा:नगर पालिका की गाड़ियों को लेकर नाराज थी, अधिकारी ने आरोपों से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment