Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोटरी क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित:मेरठ में सिलाई केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं के कौशल विकास को बढ़ावा

    54 minutes ago

    1

    0

    रोटरी क्लब मेरठ (रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100) द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बुढ़ाना गेट स्थित एस.एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ एवं ‘सिंगर सिलाई केंद्र’ का उद्घाटन किया गया। यह समारोह शनिवार, 5 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रीमती नूपुर गोयल उपस्थित रहीं। समारोह में रोटरी क्लब मेरठ के अध्यक्ष रो. एडवोकेट संजय शर्मा एवं सचिव रो. सीए मनोज के. सिंघल ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की और सभी शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। इसके साथ ही, महिलाओं और युवतियों के कौशल विकास के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में ‘RCM SINGER SEWING CENTRE’ का उद्घाटन भी किया गया। रोटरी क्लब मेरठ के अध्यक्ष एवं सचिव ने शिक्षकों की भूमिका को समाज का प्रकाश स्तंभ बताया और सिलाई केंद्र के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम समन्वयक पीपी रो तृप्ति मित्तल रहीं। इस अवसर पर रोटरी क्लब मेरठ के सदस्य, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों तथा छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गड्‌ढों वाली सड़कों की धूल ने बिगाड़ी कानपुर की हवा:मेट्रो-सीवर की खुदाई भी बनी वजह, करोड़ों खर्च के बाद भी क्यों गिरी एयर रैंकिंग?
    Next Article
    सीतापुर में संदिग्ध हालात में युवक का लटका मिला शव:सुबह घर से निकला था, पेड़ से लटकता मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment