Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में संदिग्ध हालात में युवक का लटका मिला शव:सुबह घर से निकला था, पेड़ से लटकता मिला शव

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ गांव निवासी संतोष कुमार (30), पुत्र लालता मंगलवार सुबह घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक, संतोष अपनी पत्नी से घर पर काम करने की बात कहकर निकला था। इसके बाद काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा। इसी बीच ग्रामीणों को उसका शव गांव के आसपास एक पेड़ से लटकता हुआ दिखाई दिया। शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया युवक का शव मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार के दो बच्चे हैं। परिवार में अचानक हुई इस घटना से मातम का माहौल है। सूचना के बाद मानपुर थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोटरी क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित:मेरठ में सिलाई केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं के कौशल विकास को बढ़ावा
    Next Article
    कानपुर देहात में आरक्षण UGC बिल के विरोध में प्रदर्शन:राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना, सरकार को दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment