Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेवाड़ी में करंट लगने से कर्मचारी झुलसा:लाइन बदलने के लिए खंभे पर चढ़ा, अचानक बिजली आने से हादसा, फोरमैन पर भड़के लोग

    15 hours ago

    1

    0

    रेवाडी में बिजली लाइन पर काम करते समय ठेकेदार का कर्मचारी झुलस गया। हादसा मंगलवार शाम को कालाका रोड पर हुआ। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों व साथी कर्मचारियों ने हादसे की सूचना विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी। घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, बिजली निगम ने ठेकेदार को लाइन बदलने का काम दिया हुआ है। मंगलवार शाम केएलपी कॉलेज के पीछे लाइन बदलने का काम चल रहा था। इसी बीच ठेकेदार का कर्मचारी यूपी निवासी प्रिंस खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक बिजली सप्लाई आने से प्रिंस करंट की चपेट में आ गया और जोर का धमाका हुआ। जिससे प्रिंस झुलस गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति बिजली निगम के एसडीओ-1 जतिन कुमार ने बताया कि ठेकेदार के एक कारिंदे को करंट लगा है। जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। सूचना के बाद हम अस्पताल पहुंचे थे और डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। जिस समय हादसा हुआ उस समय लाइन पर काम करने का परमिट नहीं था। हादसा कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हो। फोरमैन पर भड़की भीड़ हादसे के बाद बिजली निगम के फोरमैन जब मौके पर पहुंचे तो लोग उन पर भड़क पड़े। एक बुजुर्ग ने हादसे के लिए बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया। एक बुजुर्ग ने कहा कि आप दो दिन से गैरहाजिर क्यों थे। ये अपने आप कैसे पोल पर चढ़ गए। आपकी कोई जिम्मेदारी है कि नहीं। इसका जवाब चाहिए हमें। फोरमैन बोले- बिना परमिशन चढ़े मौके पर पहुंचे फोरमैन ने लोगों से कहा कि ठेकेदार के कर्मी बिना परमिशन लाइन पर चढ़े हैं। जब परमिशन मांगी तो उन्होंने कहा था कि परमिशन मिलने के बाद वह फोन करेगा। इत्तफाक से बिजली कट होने पर इन्होंने लाइन पर चढ़कर काम शुरू कर दिया। अचानक सप्लाई आने से यह हादसा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 एंबुलेंस से 100 बच्चे अस्पताल लाए गए:फर्रूखाबाद के स्कूल में तबीयत बिगड़ी, दवा खिलाते ही उल्टी करने लगे
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- बाबरी कयामत तक नहीं बनेगी, पल्लवी पटेल के बाल खींचे; दुल्हन ने जान दी, लड़की का नागिन बनने का ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment