Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में दबंगों ने युवक को बीच सड़क पर पीटा:कहा- ज्यादा हीरो बनता है, जाम में कहासुनी के बाद हुई मारपीट

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रावतपुर थाना क्षेत्र के मस्वानपुर के रहने वाले करन कटियार एक प्राइवेट कर्मी हैं। करन ने बताया- मंगलवार शाम वह अपने दोस्त शोभित कटियार के साथ रावतपुर गांव की ओर एक मोबाइल दुकान पर काम से जा रहे थे। इसी दौरान रावतपुर रोड पर जाम लगा हुआ था। करन के अनुसार, तभी पीछे से आए जावेद ने गाली-गलौज करते हुए कहा, “क्यों, ज्यादा हीरो बनता है क्या?” इस पर करन और उसके साथियों ने विरोध किया और वहां से आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद जावेद अपने साथियों के साथ आगे पहुंचकर करन को रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने करन को गाड़ी से खींच लिया और बीच सड़क पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश कुमार रॉय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मारपीट का वीडियो भी संज्ञान में आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में सपा जिला पंचायत सदस्य से साइबर ब्लैकमेलिंग:आपत्तिजनक AI फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 8 लाख रुपए
    Next Article
    लखीमपुर में सीडीओ का प्रयास लाया रंग:ओवरब्रिज निर्माण को शासन से मंजूरी, 113.5 करोड़ से शहर को जाम से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment