Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में बेकाबू कार ने टेंपो चालक को मारी टक्कर:मौके पर तोड़ा दम, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

    18 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में एक बेकाबू वैगनआर कार की टक्कर से टेंपो चालक मोहम्मद जमील (40) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कैनाल रोड स्थित एलआईसी बिल्डिंग के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैगनआर कार डिग्री कॉलेज से पुलिस लाइन की ओर जा रही थी। टेंपो चालक मोहम्मद जमील सड़क किनारे अपने टेंपो की मरम्मत करवा रहा था, तभी बेकाबू कार ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के पीछे खड़े मोहम्मद जमील, जो सम्राट नगर के निवासी थे, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उनके साथ मौजूद घायल व्यक्ति को राहगीरों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो तथा वैगनआर कार दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। हालांकि, वैगनआर कार का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक:मानसिक हालत सही नहीं थी, खतरे से बाहर; पैर में चोट लगी
    Next Article
    बरेली में लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार:महिला से मांगे थे 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment