Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में गैंगस्टर एक्ट का वांछित समेत 5 गिरफ्तार:अपराध नियंत्रण अभियान में नगर व सरेनी पुलिस की कार्रवाई

    7 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली नगर और सरेनी थाना पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर की। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। कोतवाली नगर पुलिस ने 31 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर दुर्गा नगर मोड़ के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित राजेश वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी राजेश वर्मा पुत्र स्वर्गीय गोमती प्रसाद लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित नगरिया का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ रायबरेली के कोतवाली नगर और लालगंज थानों में चोरी सहित पांच गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर दुबे, मुख्य आरक्षी शेर मोहम्मद और आरक्षी नदीम शामिल रहे। अभियान पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम के नेतृत्व में चलाया गया। सरेनी पुलिस ने चार और आरोपियों को दबोचा इसी क्रम में 1 अगस्त को सरेनी थाना पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल सैनी, मोनू उर्फ अनिल कुमार सैनी और बिन्दादीन सैनी, निवासी ग्राम पर्वतखेड़ा, थाना सरेनी तथा रजोले पुत्र रामस्वरूप निवासी पूरे भुल्ली का पुरवा मजरा कोटिया एहतमाली, थाना सरेनी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तथा वांछित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में खूंटे से दो भैंस खोलकर ले गए चोर:कुछ दूर जाने के बाद पड़िया भागकर वापस घर लौटी, वारदात CCTV कैमरे में कैद
    Next Article
    देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूटकांड का खुलासा:CCTV फुटेज से हुई पहचान, लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में कबूला जुर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment