Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में खेत में मिला नवजात शिशु:108 एंबुलेंस की तत्परता से बची जान, मां-पिता की जानकारी जुटा रही पुलिस

    13 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के हरदासपुर ग्राम सभा, थाना मिल एरिया क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के एक खेत में एक अज्ञात नवजात शिशु मिला। शिशु को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस (UP32FG1698) तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी मनोज कुमार विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर नवजात का रेस्क्यू किया और उसे एंबुलेंस में शिफ्ट किया। उच्चस्तरीय डॉक्टर की सलाह पर अंबुबैग के माध्यम से ऑक्सीजन और अन्य प्राथमिक उपचार देते हुए शिशु को तत्काल जिला महिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उपचार के बाद नवजात की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने एंबुलेंस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जिससे शिशु की जान बच सकी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है ताकि शिशु के माता-पिता और घटना के कारणों का पता चल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में 49 किमी गंगा तटबंध बनेगा:465 करोड़ की लागत, किसानों से ली जा रही सहमति
    Next Article
    महाराजगंज में टक्कर के बाद कार पलटी:तिलक समारोह से लौटते समय हादसा, 7 लोगों को शीशा तोड़कर निकाला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment