Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में ट्रक से 2 दोस्तों का सिर कुचला, मौत:चपेट में आने से छात्रा के पैर चकनाचूर, परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम किया

    10 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरे और उनके सिर पर पहिए चढ़ गए। दोनों बच्चों का सिर फट गया। हादसे की चपेट में आई छात्रा का पैर चकनाचूर हो गया। छात्रा की हालत गंभीर है। उसे प्रतापगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों दोस्त गुरुवार सुबह बाइक से कंप्यूटर परीक्षा देने जा रहे थे। दो बच्चों की मौत से लोग भड़क उठे। शव सड़क पर रख दिया। जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई और 20 लाख मुआवजे की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना सलोन थाना क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानिए घटनाक्रम… कम्यूटर की परीक्षा देने जा रहे थे: घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर की है। प्रतापगढ़ के रेहुआ लालगंज निवासी मोहम्मद आलम (20) और ऊछापुर निवासी महफूज खान (20) बुधवार को एक बाइक से करहिया टोल के पास स्थित एक निजी कंप्यूटर सेंटर में परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भागा: मोहम्मद आलम और महफूज टोल प्लाजा से पहले साहबगंज के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रक के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल से जा रही छात्रा चपेट में आई: ट्रक की चपेट में आकर अगई गांव निवासी साक्षी गिरी (20) पुत्री शिवकांत गिरी भी घायल हो गई। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई, जिसके कारण डॉक्टरों को उनका पैर काटना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। आलम परिवार का बड़ा बेटा था आलम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि उसके छोटे भाई अरमान और गोलू हैं। वहीं महफूज खान दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है और बड़ा भाई फिरोज खान मेहनत करके उसे पढ़ा रहा था। परिजनों का कहना है कि दोनों युवक पढ़-लिखकर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना देख रहे थे, लेकिन सड़क हादसे ने उनके सभी सपनों को अधूरा छोड़ दिया। इलाके में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया दुर्घटना में शामिल ट्रक का नंबर HR 38 X 0332 बताया जा रहा है, जो हरियाणा की मेहता ट्रांसपोर्ट कंपनी का है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में सिलेंडर के लिए लात-घूंसे चले, गैस गोदाम सील, श्रावस्ती में महिला बेहोश हुई, अयोध्या में राम रसोई बंद उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है। बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। किल्लत के चलते बुधवार को अयोध्या में राम रसोई को बंद कर दिया गया। 8 साल में पहला मौका है जब राम रसोई बंद की गई है। श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ी। धक्का-मुक्की में एक महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। उसके सिर से खून बहने लगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य से मिलने पहुंचे अखिलेश, जमीन पर बैठे दिखे:लखनऊ में एक घंटे बातचीत की, बोले- नकली संत अब बेनकाब होंगे
    Next Article
    KGMU में 2500 मरीजों का नाश्ता-रोटी कम किया:गैस सिलेंडर की कमी से मेस बंद, चीफ प्रॉक्टर को लिखी चिट्‌ठी- आप ही बताइए क्या करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment