Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायसेन में दो बस टकराईं, 3 की मौत:एक शख्स का सिर दो हिस्सों में बंटा; 15 घायलों को 10 एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

    6 hours ago

    1

    0

    रायसेन में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 3 यात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री का सिर फटकर दो हिस्सों में बंट गया। शवों की ऐसी हालत है कि चेहरे पहचान नहीं आ रहे हैं। 15 लोग घायल हैं, जिनमें से कई के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। घायलों को 10 एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रायसेन और भोपाल के नागपुर अस्पताल, लक्ष्मी स्पेशल स्पेशलिटी हॉस्पिटल समेत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सुबह करीब 11 बजे खरबई थाना चौकी अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुई है। दो मृतकों की पहचान नीतेश व्यास (28) पिता एसएन व्यास, निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज और माखन लोधी (29) पिता रामबाबू लोधी, निवासी पचीपुरा, बेगमगंज के रूप में हुई है। एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। नीतेश व्यास राष्ट्रीय स्तर के कवि थे। वे बेगमगंज से भोपाल जा रहे थे। बता दें, पहले 5 लोगों की मौत की सूचना आई थी, बाद में 3 यात्रियों की जान जाने की पुष्टि हुई। एसपी बोले- भोपाल-सागर रूट पर चलती हैं दोनों बस कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी आशुतोष गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। एसपी गुप्ता ने बताया कि कल्पना ट्रैवल्स की बस नंबर MP33 ZC 7770 की शक्ति ट्रैवल्स की बस नंबर MP04 PA 3820 से टक्कर हुई है। दोनों बसें भोपाल-सागर रूट पर चलती हैं। भोपाल से सागर जा रही बस के यात्रियों की मौत हुई है। दूसरी बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक बस पुलिया से टकराने के बाद रुकी। देखिए, 4 तस्वीरें… ओवरस्पीड और मोड़ बना हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शी हेमराज लोधी ने कहा- मैं यहां से गुजर रहा था। इसी दौरान तेजी से दौड़ रही शक्ति ट्रैवल्स और कल्पना ट्रैवल्स की बसों की टक्कर हो गई। ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी दौड़ा रहे थे। स्पीड ज्यादा होने से टर्न पर बसें संभल नही पाईं और आपस में टकरा गईं। विंडो सीट पर बैठे कई यात्रियों के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं। शक्ति ट्रैवल्स की बस को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हादसे में ये हुए घायल बस में 30-35 लोग सवार थे यात्री ममता रैकवार ने बताया कि वे भोपाल के ISBT से सिलवानी जाने के लिए बस में सवार हुई थीं। इसमें 30-35 लोग सवार थे। 10 बजकर 10 मिनट पर बस वहां से रवाना हुई थी। टोल के आगे आते ही अचानक जोरदार झटका लगा। यात्री सीट से नीचे गिर पड़े। ड्राइवर ने बस को बहुत कंट्रोल किया। उसे भी चोट आई है। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कहा- केसली से आ रही बस की जयसिंह नगर की ओर से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। खिड़की के पास बैठे यात्रियों को गंभीर चोट आई। यह खबर भी पढ़ें… हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने 6 लोगों पर कार चढ़ाई भोपाल में नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से पुलिसकर्मी, राहगीरों, ठेलों और कई वाहनों को टक्कर मारी। वे 10 से 12 किलोमीटर तक उत्पात मचाते रहे। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार का पीछा किया। करीब 10-12 किलोमीटर तक भागने के बाद आरोपियों को घेर लिया। पढे़ं पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी ने हिमाचल के IAS पर फिर भरोसा जताया:तरुण कपूर को तीसरी बार PMO में एडवाइजर लगाया, जून 2027 तक कार्यकाल बढ़ाया
    Next Article
    कांग्रेस में राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का विरोध:दिग्गी समर्थक ने राहुल-प्रियंका को लिखा- क्रॉस वोटिंग का खतरा...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment