Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोज़े में रखें सेहत का ख़्याल:डॉ. सलमान राणा ने कहा -सहरी और इफ्तार में बरतें सावधानी, नहीं होगी कमजोरी

    3 hours ago

    1

    0

    रमज़ान के महीने में रोज़ा रखते समय सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पूरे दिन बिना खाए-पिए रहने के बाद सहरी और इफ्तार में संतुलित आहार शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। मेरठ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सलमान राणा ने रोज़ेदारों को सोच-समझकर खानपान अपनाने की सलाह दी है। डॉक्टर के अनुसार, सहरी में ऐसा भोजन लेना चाहिए जो दिनभर ऊर्जा देता रहे और बार-बार प्यास न लगने दे। सहरी में दलिया, ओट्स, ब्राउन ब्रेड, अंडा, दूध, दही, फल और सूखे मेवे शामिल करना फायदेमंद रहता है। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे दिन में एसिडिटी और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। इफ्तार की शुरुआत खजूर और पानी से करना सबसे बेहतर माना जाता है। खजूर तुरंत ऊर्जा देता है और शरीर में शुगर लेवल संतुलित करने में मदद करता है। इफ्तार में फल, सलाद, दाल और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। वहीं पकौड़ी, समोसा और अधिक मीठे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना बेहतर है, क्योंकि इससे पेट में भारीपन और गैस की समस्या हो सकती है। डॉक्टर ने सलाह दी कि इफ्तार से सहरी के बीच पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। इसके अलावा नारियल पानी, छाछ और ताजे फलों का जूस भी लाभदायक हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित और पौष्टिक आहार के साथ पर्याप्त आराम लेने से रोज़ा सेहतमंद तरीके से रखा जा सकता है। सही खानपान अपनाकर रमज़ान के महीने में इबादत के साथ सेहत भी बेहतर रखी जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की बैठक:समस्याओं पर हुई चर्चा, अशोक बोले- व्यापारियों की सुरक्षा-सुविधा से कोई समझौता नहीं
    Next Article
    लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर अब मार्च में खुलेगा:फिर टली उद्घाटन की तारीख, 1 लाख लोगों का इंतजार बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment