Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की बैठक:समस्याओं पर हुई चर्चा, अशोक बोले- व्यापारियों की सुरक्षा-सुविधा से कोई समझौता नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के साथ आल इंडिया ज्वेलर्स एंड जेम्स फेडरेशन की बैठक आशियाना में हुई। बैठक में व्यापारी समाज के अशोक वर्मा को लोक जनशक्ति पार्टी (व्यापार प्रकोष्ठ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी पदाधिकारियों ने बधाई दिया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने सर्राफा व्यापारियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार सर्राफ व्यापारियों को पुलिसिया उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधा एक बड़ा मुद्दा है। हमारी मांग है कि व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्केट में CCTV कैमरे लगाए जाए। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए साथ ही शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए। इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रदेश और देश को विकास के पद पर ले जाने में व्यापारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। व्यापारी आर्थिक सहयोग के साथ समाज को बदलने और उसे बेहतर बनाने में भी अपना पूरा योगदान देता है। इसलिए सरकार और शासन प्रशासन के लोगों को भी व्यापारियों पूरा ध्यान रखना चाहिए। समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। व्यापारियों का हमेशा मुख्य मांग रही है कि सुरक्षा रही है। साथ ही जितने भी मार्केट वाले इलाके हैं वहां सुविधा के नाम पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए पीने के पानी की व्यवस्था हो और स्ट्रीट लाइट हो। व्यापारियों को जितनी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी व्यापार उतना ही तेजी से आगे बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजा भैया की बेटी राघवी ने शंकराचार्य का किया समर्थन:लिखा- सनातन परंपरा को कमजोर करने की साजिश, आज हाईकोर्ट में शंकराचार्य की जमानत पर सुनवाई
    Next Article
    रोज़े में रखें सेहत का ख़्याल:डॉ. सलमान राणा ने कहा -सहरी और इफ्तार में बरतें सावधानी, नहीं होगी कमजोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment