Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऋतिक रोशन का सबा आजाद से क्या ब्रेकअप हुआ:डेटिंग ऐप पर ऋतिक की प्रोफाइल वायरल; उर्वशी रौतेला ने भी दावा किया था

    8 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के ब्रेकअप की अफवाहें एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक के डेटिंग ऐप 'राया' पर प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद यह मामला गरमा गया है। वायरल स्क्रीनशॉट में उनके प्रोफाइल बायो में 'एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर' लिखा दिख रहा है। इस पूरे मामले पर ऋतिक या सबा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उर्वशी रौतेला के बयान से बढ़ी अफवाहें हाल ही में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सेलिब्रिटी डेटिंग ऐप 'राया' पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे। हालांकि उर्वशी का यह बयान सीधे तौर पर ऋतिक के रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़ा नहीं था, लेकिन फैंस इसे ऋतिक और सबा के ब्रेकअप के संकेत के तौर पर देख रहे हैं। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की चर्चा तेज हो गई है। ऋतिक और सबा ने ब्रेकअप की खबरों पर साधी चुप्पी तमाम अटकलों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बावजूद ऋतिक रोशन और सबा आजाद में से किसी ने भी इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऋतिक अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और अक्सर निजी मामलों पर बोलने से बचते हैं। इस बार भी दोनों कलाकारों की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। ऋतिक से 17 साल छोटी हैं सबा ऋतिक और सबा की डेटिंग की अफवाहें फरवरी 2022 में शुरू हुईं थीं। जब एक्टर को उनके साथ डिनर डेट पर देखा गया। बाद में सबा को कई बार ऋतिक की फैमिली के साथ देखा गया। दोनों करण जौहर के 50वें बर्थडे में भी एक साथ शामिल हुए थे। ऋतिक और सबा के बीच पूरे 17 साल का अंतर है। ऋतिक 48 साल के हैं, जबकि सबा महज 31 साल की हैं। सुजैन खान से तलाक ले चुके हैं ऋतिक ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों ने 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। रेहान और रिदान​​​​​ दोनों सुजैन और ऋतिक के बेटे हैं। तलाक के कुछ साल बाद, सुजैन ने अर्सलान गोनी को डेट करना शुरू कर दिया था। ये खबर भी पढ़ें ऋतिक रोशन पर भड़की कंगना रनोट:बोलीं- आग में घी डालने जैसा व्यवहार बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन से उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करने की अपील की और कहा कि आग में घी डालने से बचना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी फिल्मों पर बयान देकर घिरीं वामिका गब्बी:बोलीं-'सिर्फ पैसों के लिए कीं फिल्में, दिल से काम करने का नहीं मन; अब हो रहीं ट्रोल
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया में सम्मान मिला, भावुक हुईं रानी मुखर्जी:प्रतिष्ठित ला यूनिवर्सिटी से सर्वोच्च सम्मान मिला; शाहरुख के बाद सम्मान पाने वालीं दूसरी भारतीय एक्टर

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment