Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ₹3300 करोड़ के मालिक भाजपा विधायक भिखारी बने:मुंबई में गंदे-मैले कपड़े पहनकर सड़क पर घूमे; गुरु के आदेश पर बदला था रूप

    15 hours ago

    1

    0

    मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों पर घूमते और लोगों से मदद लेते नजर आ रहे हैं। शाह के अनुसार, उन्होंने यह प्रयोग किसी राजनीतिक कार्यक्रम या प्रचार के लिए नहीं किया। जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर उन्होंने कुछ समय के लिए अपनी पहचान बदली। संपत्ति से दूरी बनाकर जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन अनुभव किया। 2024 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, पराग शाह के पास 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट कारोबारी हैं। पराग शाह की असली तस्वीर मेकअप के जरिए भिखारे बने, 6 तस्वीरें गुरु के कहने पर पराग ने एक्सपेरिमेंट किया राष्ट्रसंत श्री नम्रमुनि महाराज साहेब ने एक कार्यक्रम में कहा कि, कौन मानता है कि मैं जहां कहीं जाता हूं मुझे हर कोई पहचानता है। किसी एक को ऐसा भ्रम था कि लोग हर जगह मेरी आवाज सुनकर मुझे पहचान लेंगे। मैं किसी भी हुलिए में हूं लोग मुझे पहचान लेंगे और घाटकोपर के लोग मुझे क्यों नहीं पहचानेंगे। फिर हमारे मन में एक विचार आया कि उन्हें भी अहसास दिलाएं कि दुनिया की वास्तविकता क्या है। आपके वैभव से आपकी पहचान होती है जब ये न हो तो वो खुद अपने अपार्टमेंट में जाए न तो वॉचमैन ही उसको बाहर निकाल देगा। आज आपको उसके बारे में यही वीडियो दिखाता हूं। जिसके बाद जैनमुनि ने पराग शाह का वीडियो चलाया। पराग का अनुभव- कुछ ने मदद की, कुछ ने अनदेखा किया शाह ने इस पूरे एक्सपेरिमेंट का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि मेकअप और वेशभूषा बदलकर घाटकोपर रेलवे स्टेशन के आसपास आम लोगों के बीच समय बिताया। इस दौरान कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। वीडियो में शाह सड़क किनारे बैठे और नागरिकों से मदद लेते दिखते हैं। कुछ लोगों ने उनकी सहायता की, जबकि कुछ ने अनदेखा कर दिया। शाह ने इस अनुभव के जरिए गरीबी, उपेक्षा और जरूरतमंद लोगों के प्रति समाज के व्यवहार को समझने की कोशिश की। 10 साल पहले सिंगर सोनू निगम ने भी किया था एक्सपेरिमेंट, भिखारी बने थे मई 2016 में गायक सोनू निगम ने मुंबई के जुहू इलाके में भिखारी का भेष बनाकर सड़क किनारे गाने गाए थे। यह प्रयोग एक सोशल एक्सपेरिमेंट के लिए किया गया था। सोनू निगम ने साधारण कपड़े पहने और अपना चेहरा-हुलिया इस तरह बदला कि राहगीर उन्हें पहचान न सकें। वे सड़क किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए गाने गाते रहे। इस दौरान कई लोग उनके पास से गुजरे, लेकिन अधिकांश लोग यह नहीं समझ पाए कि सड़क पर बैठा व्यक्ति देश का मशहूर गायक है। प्रयोग का उद्देश्य यह दिखाना था कि लोग किसी व्यक्ति की प्रतिभा को उसके कपड़ों, रूप और सामाजिक स्थिति के आधार पर कैसे आंकते हैं। जब सोनू निगम ने गाना शुरू किया, तो कुछ लोग रुककर सुनने लगे और उनकी आवाज की तारीफ की। बाद में जब उनकी असली पहचान सामने आई, तो लोगों को काफी हैरानी हुई। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल: ₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नाटक सीएम बोले- ट्रम्प कांग्रेस की नकल कर रहे:अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था- चुनाव जीतने पर ₹5 लाख देंगे; शिवकुमार ने इसे सरकार की स्कीम से जोड़ा
    Next Article
    दैनिक भास्कर का 'मिट्टी के गणेश' अभियान:देश की मिट्टी से ही बने हों मंगलमूर्ति, घर में ही विसर्जन करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment