Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ₹500 के 13 नकली नोटों के साथ युवक पकड़ा गया:दुबग्गा के झाखरबाग चौराहे पर खपा रहा था, सभी के सीरियल नंबर एक जैसे

    17 hours ago

    1

    0

    दुबग्गा इलाके में एक युवक 500 रुपए के 13 नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है। सभी नोट के सीरियल नंबर एक जैसे थे। दुकानदारों ने दावा किया कि नोटों का रंग भी पानी से छूट रहा है। शनिवार को झाखरबाग चौराहे की कई दुकानों पर युवक 500 रुपए के नकली नोट चला रहा था। चौराहे की कई दुकानों से खरीदारी कर चुका था। एक दुकानदार को नोट संदिग्ध लगे। दूसरे व्यापारियों को बुलाकर पकड़ा दुकानदार ने अन्य व्यापारियों को बुला लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर दुबग्गा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस ने कई दुकानों से मिले सभी संदिग्ध 500 रुपए के नोटों को जब्त भी कर लिया। संदिग्ध नोटों पर पानी डालने से रंग छूटने के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। पुलिस ने बताया कि युवक ने अपनी पहचान रहीमाबाद थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के संजीव मिश्रा के रूप में बताई है। अधिकारियों का कहना है कि नोटों की जांच विशेषज्ञों के माध्यम से कराई जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी सत्यता स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पता लगा रही है कि ये संदिग्ध नोट कहां से आए?
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में दलित छात्रा की हत्या पर बढ़ा बवाल:अखिलेश भी पीड़ित परिवार से मिले; थप्पड़ बरसाने वाले SSP पर उतारा गुस्सा
    Next Article
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर नहीं चला सकेंगे बाइक:AI कैमरे हादसे पर देंगे अलर्ट, टोल 3 गुना ज्यादा; देश का पहला बैरियर फ्री हाईवे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment