Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russia के नोवोरोस्सियस्क नौसैनिक अड्डे पर हमले का Zelenskyy का दावा, बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त

    30 minutes from now

    1

    0

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि एक ‘अद्वितीय’ रात्रिकालीन अभियान के दौरान यूक्रेनी जहाज-रोधी मिसाइलों और ड्रोन ने काला सागर तट पर स्थित एक प्रमुख रूसी नौसैनिक अड्डे पर ताबड़तोड़ हमला किया। मॉस्को द्वारा चार साल पहले किए गए पूर्ण आक्रमण के बाद से कीव द्वारा विकसित अत्याधुनिक ड्रोन ने काला सागर में रूसी जहाजों को बार-बार निशाना बनाया है। इनमें युद्धपोत और तेल टैंकर शामिल हैं।कीव के अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन के हवाई और समुद्री ड्रोन ने कभी काला सागर पर दबदबा कायम करने वाली रूसी नौसेना की गतिविधियों को सीमित करने में सफलता हासिल की है, जो युद्ध में उनके देश की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों का मानना ​​है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध को आगे बढ़ाने पर तुले हुए हैं, भले ही उनकी बड़ी सेना की युद्धक्षेत्र में प्रगति धीमी होने के साथ खर्चीली हो गई हो। अमेरिका समझौते के उपाय खोजने के लिए राजनयिक प्रयास कर रहा है।जेलेंस्की ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर यूक्रेनी खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ‘साल के अंत तक कई लाख रूसियों की अतिरिक्त खेप भेजने’ की योजना बना रहे हैं। हालांकि, न तो पुतिन और न ही अन्य वरिष्ठ रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन में लड़ाई के लिए संभावित बड़े सैन्य अभियान का कोई संकेत दिया है। कुछ अधिकारियों ने कीव पर सैन्य जमावड़े की बात फैलाकर रूसी जनता को डराने का आरोप लगाया है।रूसी सांसद आंद्रेई गुरुलेव ने शरद ऋतु में संभावित सैन्य जमावड़े की खबरों को खारिज कर दिया। क्रेमलिन समर्थक ऑनलाइन समाचार प्रतिष्ठान ‘त्सारग्राद’ द्वारा सोमवार को प्रकाशित टिप्पणियों में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘दुश्मन जानबूझकर रूस के अंदर स्थिति को अस्थिर करने के लिए सैन्य जमावड़े की अफवाहें फैला रहा है।’’ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बुधवार को जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने नोवोरोस्सियस्क में नौसैनिक अड्डे को निशाना बनाकर एक अनोखा अभियान चलाया, जो काला सागर में रूसी बेड़े का आखिरी बड़ा गढ़ था। उन्होंने कहा कि हमले में हवाई सुरक्षा, घाट और बंदरगाह के अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।युद्ध के शुरुआती दौर में क्रीमिया प्रायद्वीप पर स्थित काला सागर के मुख्य अड्डे सेवस्तोपोल पर यूक्रेनी हमलों के बाद रूस ने अपने अधिकांश नौसैनिक जहाजों को नोवोरोस्सियस्क में स्थानांतरित कर दिया था। गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटयेव ने बताया कि रातभर में सैकड़ों यूक्रेनी ड्रोन ने नोवोरोस्सियस्क, अनापा, गेलेंड्ज़िक और क्रास्नोदार क्षेत्र के टेमरियुक जिले पर हमला किया। कोंड्राटयेव ने बताया कि इस क्षेत्र पर हुए हमले में मारे गए तीन लोगों में आठ-वर्षीय एक बच्चा भी शामिल था।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 24 लोग घायल हुए हैं। कोंड्राटयेव ने कहा कि दर्जनों आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और गिराए गए ड्रोनों का मलबा चार औद्योगिक संयंत्रों के परिसर में गिरा। रूसी व्यापार दैनिक वेदोमोस्ती के अनुसार, हमलों में नोवोरोस्सियस्क के तीन अनाज टर्मिनलों में से दो क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें से एक में परिचालन बंद हो गया।रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 500 से अधिक यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने रात भर में 138 लंबी दूरी के ड्रोन और अज्ञात संख्या में मिसाइलें दागीं, जिससे 16 स्थानों पर नुकसान हुआ। क्षेत्रीय प्रमुख ओलेक्सांद्र प्रोकुडिन ने बताया कि दक्षिणी यूक्रेन के खेरसोन क्षेत्र में रात भर हुए एक बड़े रूसी ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया में एक ‘शॉपिंग मॉल’ भी नष्ट हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan का दावा, Saudi Arabia और तुर्किये से रक्षा समझौता केवल रक्षात्मक प्रकृति का
    Next Article
    Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment