Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russia में सेना-हथियार उतारते ही किम जोंग के आगे गिड़गिड़ाए ट्रंप, NATO देशों के बीच खलबली मची

    1 hour from now

    1

    0

    जब से उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग ने रूस यूक्रेन युद्ध में धमाकेदार एंट्री करते हुए रूस का खुलकर समर्थन किया है तब से ही दुनिया में एक नई हलचल पैदा हो गई है। क्योंकि किम जोंग की एंट्री मतलब अब यह युद्ध किस ओर जाएगा किसी को नहीं पता। जो अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन समेत कई नाटो देश यूक्रेन को लगातार भारी मात्रा में घातक हथियार भेज रहे थे। अब वो किम जोंग की ओर से रूस को मिलने वाले सपोर्ट से परेशान दिख रहे हैं। खासकर जब से किम जोंग उन ने रूस में 500 सैनिक तैनात करने के साथ ही घातक मिसाइलें देने का फैसला लिया है। उसे तो यूक्रेन ही नहीं बल्कि ट्रंप भी बुरी तरह से घबरा गए हैं। नाटो के देशों के बीच खलबली मची हुई है। क्योंकि किम जोंग से पंगा लेने का मतलब कुछ भी हो सकता है। आए दिन मिसाइलों का परीक्षण करते हुए किम जोंग किस तरह से अमेरिका को परमाणु हमले की धमकियां देते रहते हैं वह तो आपको पता ही होगा। इसीलिए अब ट्रंप भी टेंशन में है कि अब किम जोंग जंग का रूप किस ओर मोड़ेंगे किसी को नहीं पता। इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने भारत के चुनावी मॉडल की तारीफ कर America में फोटो ID अनिवार्य करने की वकालत कीजो ट्रंप उत्तर कोरिया को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे। अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जो यह साफ करता है कि अब उत्तर कोरिया को लेकर ट्रंप के सुर बदल गए हैं। दरअसल ट्रंप ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उनके साथ नजर आ रहे हैं। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच लंबे समय से तनाव रहा है। दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को लेकर कई बार टकराव की स्थिति बनी है। लेकिन अब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किंग जोंग के साथ अपने रिश्तों को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने दुनिया को चौंका दिया है। तस्वीर पर ट्रंप ने कहा कि भले ही उनकी और किंग जोंग की तस्वीर में दोनों के चेहरे सख्त नजर आ रहे हो लेकिन असल में दोनों के बीच रिश्ते अच्छे हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखते हुए कहा कि किम जोंग उन और मैं बहुत अच्छे मिलते हैं। ट्रंप ने जिस तस्वीर को शेयर किया है, वह तब की है जब दोनों नेता 2018 में सिंगापुर में हुई अपनी पहली मुलाकात के दौरान साथ चलते नजर आए थे। इसे भी पढ़ें: Gyanesh Kumar की तारीफ कर Donald Trump ने भारत में विपक्षी दलों की 'बेचैनी' और बढ़ा दी हैखास बात यह है कि ट्रंप ने यही तस्वीर जून 2026 में भी शेयर की थी। लेकिन उस समय उन्होंने इसके साथ कोई टिप्पणी नहीं की थी। किम जोंग के साथ मुलाकात ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान तीन बार हुई थी। जून 2018 में सिंगापुर में हुई बैठक को ऐतिहासिक माना गया था क्योंकि यह पहली बार था जब किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता की आमने-सामने मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद उम्मीद जगी थी कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा और उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। हालांकि यह उम्मीद ज्यादा समय तक कायम नहीं रही। 2019 में वियतनाम में ट्रंप और किम जोंग की दूसरी बड़ी बैठक हुई। लेकिन दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम और उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके बावजूद ट्रंप ने कई बार संकेत दिया कि वह किम जोंग उनके साथ दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं। इसे भी पढ़ें: Andy Burnham को Donald Trump की सहयोगी सूसी विल्स के नाम से मिले फर्जी संदेशअक्टूबर 2025 में उन्होंने कहा था कि वह उत्तर कोरियाई नेता से फिर मिलना पसंद करेंगे। उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। कुल मिलाकर साफ है कि किम जोंग को लेकर ट्रंप के तेवर बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह भी ऐसे समय में जब उत्तर कोरियाई तानाशाह हर तरह से रूस का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि किम जोंग का क्या रिएक्शन सामने आता है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    China को छोड़ पुतिन ने भारत को चुना पहला पार्टनर देश, हिला अमेरिका!
    Next Article
    Zohran Mamdani ने New York में Broadway नाटकों के मुफ्त टिकट के लिए जारी किया बहुभाषी वीडियो

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment