Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Zohran Mamdani ने New York में Broadway नाटकों के मुफ्त टिकट के लिए जारी किया बहुभाषी वीडियो

    55 minutes from now

    1

    0

    योषिता सिंह न्यूयॉर्क, 18 अगस्त न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने ब्रॉडवे के प्रचार के लिए बांग्ला, मंदारिन और स्पेनिश में वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा बटोरी है। उन्होंने अंग्रेजी के अलावा इन तीनों भाषाओं में शहर के हाईस्कूल के विद्यार्थियों को मुफ्त थिएटर टिकट देने की पहल के बारे में जानकारी दी। ममदानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो में बांग्ला, मंदारिन और स्पेनिश में इस कार्यक्रम की जानकारी दी।इसके तहत शहर ने ‘टीडीएफ’ (थिएटर डेवलपमेंट फंड) के साथ साझेदारी की है, जिसके जरिए न्यूयॉर्क के हाई स्कूल के विद्यार्थियों को ब्रॉडवे के नाटकों के 2,000 से अधिक मुफ्त टिकट दिए जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थी मुफ्त लॉटरी में हिस्सा ले सकेंगे। सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं ने ममदानी के बहुभाषी कौशल की जमकर तारीफ की और उनके उच्चारण, लहजे तथा स्पष्ट बोलने की क्षमता की सराहना की।बांग्ला में उनके वीडियो पर एक उपयोगकर्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अब वह बांग्ला भी बोल रहे हैं, यह आदमी क्या नहीं कर सकता।’’ वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘‘मैं मूल रूप से बांग्ला भाषी हूं। यह व्यक्ति बांग्लादेश की मौजूदा पीढ़ी के जेन-जी युवाओं से बेहतर बांग्ला बोल रहा है।’’ अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा कि बंगाल की कला, रंगमंच, साहित्य और संस्कृति की समृद्ध विरासत है और कोलकाता के जीवंत रंगमंच से लेकर ‘जात्रा’ तक रचनात्मकता यहां गहराई से जुड़ी है। मंदारिन में ममदानी के वीडियो पर एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, ‘‘न्यूयॉर्क के मेयर मुझसे बेहतर मंदारिन बोलते हैं, मैं चलता हूं।’’ इस संबंध में एक व्यक्ति ने लिखा कि वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार किया हुआ नहीं लगता क्योंकि उनका बोलने का अंदाज बहुत ठहरा हुआ है, जो कई गैर-मूल चीनी भाषियों में देखने को मिलता है।उपयोगकर्ता ने कहा कि वह हर चीनी अक्षर का उच्चारण सही करने की कोशिश की सराहना करता है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, ‘‘भाई कितनी भाषाएं बोलता है।’’ भारतीय मूल के ममदानी, फिल्मकार मीरा नायर और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। वह न्यूयॉर्क शहर के 112वें मेयर हैं और इस पद पर निर्वाचित होने वाले पहले दक्षिण एशियाई तथा मुस्लिम व्यक्ति हैं।कंपाला, युगांडा में जन्मे और पले-बढ़े ममदानी सात वर्ष की उम्र में अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क शहर आ गए थे। ममदानी ने सप्ताहांत में न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘आज मैं क्वींस इंडिया डे परेड के लिए फ्लोरल पार्क में वापस आया—इस बार न्यूयॉर्क शहर के पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर के तौर पर।यह ऐसा अनुभव है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।’’ यह संभवत: पहली बार था जब ममदानी ने सार्वजनिक रूप से खुद को ‘भारतीय-अमेरिकी’ बताया। न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर डेविड डिंकिन्स द्वारा कभी शहर को ‘‘एक खूबसूरत मोजेक’’ बताए जाने का उल्लेख करते हुए ममदानी ने कहा कि उन्होंने इस मोजेक को भारतीय प्रवासियों में शामिल हिंदुओं, ईसाइयों, मुसलमानों, जैनों, बौद्धों और सिखों में देखा है, जिन्होंने न्यूयॉर्क को आज जैसा शहर बनाने में योगदान दिया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप सभी के साथ इस काम को करना मेरे लिए सम्मान की बात है।भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Russia में सेना-हथियार उतारते ही किम जोंग के आगे गिड़गिड़ाए ट्रंप, NATO देशों के बीच खलबली मची
    Next Article
    Teesta water dispute पर Bangladesh भारत के साथ अपने संबंध खराब नहीं करना चाहता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment