Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

    33 seconds ago

    1

    0

    (योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, छह नवंबर भारत में जन्मी डेमोक्रेट सबा हैदर ने इलिनॉय प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है और इसके साथ ही वह राज्य की जनरल असेंबली के लिए चुनी जाने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गई हैं। हैदर ने तीन नवंबर को हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में 84वें डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की। उन्हें कुल 70.9 प्रतिशत वोट मिले।उन्होंने 20,756 मत हासिल किए, जबकि उनकी रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ब्रायन स्कोपा को 8,520 वोट यानी 29.1 प्रतिशत मत मिले। हैदर ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “हमने यह कर दिखाया। पिछले 15 महीनों से हमने 84वें डिस्ट्रिक्ट के हर कोने में मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।हमने यह जानने की कोशिश की कि उनके लिए क्या मायने रखता है, वे किन बदलावों की उम्मीद करते हैं और मजबूत, समृद्ध तथा अधिक समावेशी समुदाय बनाने के लिए हम किस तरह मिलकर काम कर सकते हैं।” उन्होंने मतदाताओं, परिवार के सदस्यों, दोस्तों, चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े लोगों और स्वयंसेवकों का आभार जताया। उन्होंने अपने चुनाव अभियान को ‘जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी से संचालित आंदोलन’ बताया। उन्होंने कहा, “आखिरकार यह चुनाव उन लोगों के बारे में था, जो इस समुदाय को अपना घर कहते हैं।यह उस भविष्य के निर्माण की कोशिश थी, जिसके हम सभी हकदार हैं।” हैदर ने कहा कि उनकी जीत उन सभी लोगों की जीत है, जो ऐसे इलिनॉय में विश्वास करते हैं, जहां सभी के साथ निष्पक्षता और न्याय हो तथा हर किसी का स्वागत किया जाए। इलिनॉय की विधायिका में शामिल होने से पहले हैदर ड्यूपेज काउंटी बोर्ड की सदस्य और सामुदायिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुकी हैं। भारत में जन्मी हैदर का परिवार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से ताल्लुक रखता है।वह करीब 20 साल पहले अमेरिका आ गई थीं। हैदर ने अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा था, “तब से मैंने अपना जीवन उस समुदाय की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है, जिसने मुझे और मेरे परिवार को इलिनॉय में अपना घर बसाने में मदद की।” हैदर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने इसी संस्थान से वन्यजीव विज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की है।एएमयू नेटवर्क ने उनकी जीत पर उन्हें बधाई देते हुए इसे “विश्वविद्यालय समुदाय के लिए गर्व का क्षण” बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAAC Literature Festival New York में 14 नवंबर से, प्रतिभा राय और अरविंद सुब्रमण्यन होंगे शामिल
    Next Article
    Turkey Parliament ने Saudi Arabia और Pakistan संग रक्षा समझौते को दी मंजूरी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment