Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर ठगी के ₹70,300 वापस मिले:भदोही पुलिस ने पीड़ितों के खातों में लौटाई पूरी रकम, आभार जताया

    8 hours ago

    1

    0

    भदोही पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के तीन मामलों में पीड़ितों के खातों में ₹70,300 की ठगी गई राशि वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदीय साइबर टीम और औराई थाना साइबर हेल्प डेस्क द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनपदीय साइबर टीम को धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में, औराई थाना क्षेत्र के खलवापुर, खमरिया निवासी अरविंद कुमार गौंड के खाते से गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए ₹21,000 को वापस कराया गया। मुकुंदपट्टी, खमरिया की एक आवेदिका द्वारा ऑनलाइन खरीदारी के दौरान गलत ऑनलाइन भुगतान के रूप में गंवाए गए ₹20,000 भी सफलतापूर्वक उनके खाते में लौटा दिए गए। औराई थाना क्षेत्र के यशवंत सिंह पटेल के मामले में भी, गलती से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हुए ₹29,300 की राशि वापस दिलाई गई। उपरोक्त सभी आवेदकों ने ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर हेल्प डेस्क, थाना औराई ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹70,300 की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई। पीड़ितों ने अपनी धनराशि वापस मिलने पर पुलिस अधीक्षक भदोही और साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की प्रशंसा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत:ट्रक ने ईको कार को मारी टक्कर, दिल्ली-बुलंदशहर रोड पर हादसा
    Next Article
    सिरसागंज में सामौर बाबा महोत्सव का आयोजन:5 से 11 मार्च तक चलेगा सात दिवसीय सांस्कृतिक महासंगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment