Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:उन्नाव में अजगैन हाईवे पर हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सोहरामऊ थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी 23 वर्षीय रामेश्वर पुत्र स्व. छोटेलाल के रूप में हुई है। रामेश्वर शुक्रवार शाम को अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीगंज गांव स्थित अपनी ननिहाल आया था। वहां से वह अपनी मौसी के लड़के सर्वेश की बाइक लेकर अजगैन गांव जाने के लिए निकला था। इसी दौरान लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन बाजार मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजगैन पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक रामेश्वर के माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है। उसकी दो बहनें हैं, ज्योति विवाहित है और सरोजनी उससे छोटी है। मृतक के मौसी के लड़के सर्वेश ने बताया कि रामेश्वर मिश्रीगंज आया था और अजगैन जाने के लिए बाइक लेने की जिद कर रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के पीएमश्री विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन:निलंबित शिक्षक को वापस बुलाने की मांग, बोले- झूठे आरोप लगाए गए, अच्छा पढ़ाते थे
    Next Article
    नोएडा में न्यौछावर के पैसे का विवाद:लौटते समय एक पक्ष चाकू से किया हमला, एक की मौत, पांच गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment