Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल कल्कि नगरी में श्रीगणेश चतुर्थी का अंतिम दिन:250 से अधिक पंडालों में भंडारे, 10 दिन उत्सव चला, कल विसर्जन होगा

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव का आज अंतिम दिन है। शहर के 250 से ज्यादा पंडालों में गणपति पूजन के साथ भंडारे आयोजित किए गए। 'गणपति बप्पा मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बुधवार रात 11:30 बजे तक और गुरुवार सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक मंदिरों में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई। संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी में कोटेश्वर महादेव, रहीसों वाला मंदिर, श्रीरामचरित तुलसी मानस और आनंद बिहार कॉलोनी के शिव मंदिर में पूजा हुई। मोहल्ला ठेर के पांच मंदिरों मढैया मंदिर, शिव मंदिर, महिला मंडल मंदिर, श्रीबनखंडन मंदिर और महमूद खां सराय के शिव मंदिर में भी गणेश उत्सव के नौवें दिन पूजा-अर्चना की गई। हल्लू सराय स्थित सिद्धपीठ मां चामुंडा मंदिर और यमतीर्थ पर भी भगवान गणेश के पंडाल लगाए गए थे। हातिम सराय, शहजादी सराय, बेगम सराय, आलम सराय, दुर्गा कॉलोनी, बरेली सराय, सरायतरीन और हयातनगर के मंदिरों में भी गणपति पूजन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालु 11 दिनों तक 'गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों के साथ उनकी सेवा में लगे रहे। कई श्रद्धालुओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। रचना शर्मा ने बताया कि उन्होंने देश में खुशहाली और शांति के लिए गणपति बप्पा से प्रार्थना की है। उन्होंने संभल में रेलवे स्टेशन बनने और विकास होने की भी कामना की। भारती गुप्ता ने कहा कि गणेश उत्सव की धूम मची है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं। उन्होंने देश के खुशहाल रहने, हिंदू राष्ट्र बनने और सनातन के प्रचार-प्रसार की प्रार्थना की। अंशिका ने देश में शांति बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना की। दिशा अग्रवाल ने सामूहिक पूजन में अलग ही आनंद आने की बात कही। उन्होंने बताया कि घरों और मंदिरों में गणपति विराजमान हैं। भावना रस्तोगी ने कहा कि भगवान सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। कार्यक्रमों में अशोक गर्ग, अर्चित गुप्ता, शैलेंद्र अग्रवाल, अमरराज अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अनुराग रस्तोगी, राजीव सक्सेना, पारस अग्रवाल, अमरीश गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रिंकी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, रीना गोयल, अंजू गुप्ता, शशि रानी, शिल्पी अग्रवाल, सरिता गुप्ता और डॉ. राखी अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में 29 से नामांकन:वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक सीट पर 23 अक्टूबर को वोटिंग
    Next Article
    1 लाख से ज्यादा घरों की बिजली रहेगी बंद:लखनऊ के कई इलाकों में 2-4 घंटे का शटडाउन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment