Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1 लाख से ज्यादा घरों की बिजली रहेगी बंद:लखनऊ के कई इलाकों में 2-4 घंटे का शटडाउन

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते गुरुवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग उपकेंद्रों पर सुबह से दोपहर तक शटडाउन लिया जाएगा। अलीगंज, निशातगंज, महानगर, डालीबाग, गोमतीनगर और कमता समेत कई इलाकों के 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आईटीआई अलीगंज उपकेंद्र के प्रताप बाग, पांडेय टोला, महानगर विस्तार और पीली कॉलोनी में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के आकाश गंगा अपार्टमेंट, बसेरा अपार्टमेंट, लैंडमार्क अपार्टमेंट, तीरथबक्शी अपार्टमेंट, निशातगंज आर्य कन्या चौराहा, पहली से आठवीं गली निशातगंज और पुराने हैदराबाद के आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। अहिबरनपुर पावर हाउस: सीएसडीएस कॉलोनी, गल्लामंडी, आदर्शपुरम, पुरनिया क्रॉसिंग और सुभाष पार्क में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। महानगर के इन इलाकों में बिजली गुल रहेगी महानगर उपकेंद्र के सेक्टर-सी महानगर विस्तार, महावीर का पुरवा और नया हनुमान मंदिर के आसपास सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। डालीबाग उपकेंद्र के डालीबाग, सुरभि अपार्टमेंट, ग्रैंडियन अपार्टमेंट समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। गोमतीनगर - कमता के इन इलाकों में कटौती गोमतीनगर के ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के विरामखंड-1 से 4 तक करीब 500 उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित रहेगी।कमता उपकेंद्र के गौरव विहार, न्यू नंदी विहार, आरकेपुरम, अशरफ विहार, मल्हौर रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विनायकपुरम और रामा डिग्री कॉलेज के पीछे के इलाकों में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले निपटाने और बिजली से जुड़े उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल कल्कि नगरी में श्रीगणेश चतुर्थी का अंतिम दिन:250 से अधिक पंडालों में भंडारे, 10 दिन उत्सव चला, कल विसर्जन होगा
    Next Article
    मौसम बदलने पर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी की सलाह:बलिया में तेज बुखार में पहले इमरजेंसी इलाज को प्राथमिकता दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment