Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल कोर्ट में GRP-बंदीगृह सिपाहियों में मारपीट, VIDEO:मोबाइल चोर को बैरक में रखने को लेकर विवाद, 25 मिनट तक चलता रहा झगड़ा

    16 hours ago

    1

    0

    संभल जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब जीआरपी और बंदीगृह में तैनात सिपाहियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। विवाद एक मोबाइल चोरी के आरोपी को बंदीगृह की बैरक में दाखिल कराने को लेकर हुआ। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट में दोनों सिपाहियों की वर्दी तक फट गई। न्यायालय परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट होते देख वहां मौजूद वादकारियों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। करीब 25 मिनट तक चले विवाद के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मामला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित संभल जिला न्यायालय परिसर का है। शुक्रवार को जीआरपी थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र और तारिक एक मोबाइल चोरी के आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए पहुंचे थे। दोपहर करीब 3 बजे आरोपी की पेशी पूरी होने के बाद दोनों सिपाही उसे न्यायालय परिसर स्थित बंदीगृह में दाखिल कराने के लिए ले गए। इसी दौरान बंदीगृह में तैनात सिपाही विनीत कुमार ने आरोपी को बैरक में रखने से मना कर दिया। आरोपी के पैर में चोट होने को लेकर शुरू हुआ विवाद बंदीगृह के सिपाही विनीत कुमार का कहना था कि मोबाइल चोरी के आरोपी के पैर में गंभीर चोट है। ऐसे में उसे तत्काल बैरक में रखने के बजाय वाहन आने तक इंतजार किया जाए। इसी बात को लेकर जीआरपी के सिपाहियों और बंदीगृह के सिपाही के बीच बहस शुरू हो गई। पहले दोनों पक्ष एक-दूसरे से बहस करते रहे, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। न्यायालय परिसर में पुलिसकर्मियों की मारपीट देख जुटी भीड़ पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट शुरू होते ही न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद वादकारी और अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में बड़ी संख्या में लोग झगड़ा देखने के लिए जमा हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब 25 मिनट तक बहस और मारपीट होती रही। इस दौरान बंदीगृह में बंद दूसरे आरोपी भी पुलिसकर्मियों के झगड़े को देखते रहे। मारपीट के दौरान दोनों सिपाहियों की वर्दी फट गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 'जब हम झगड़ते हैं तो आप भी वीडियो बनाते हैं' घटना का वीडियो बनाए जाने पर कुछ पुलिसकर्मियों की ओर से लोगों को वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास भी किया गया। इस दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से कहा कि जब आम लोग आपस में झगड़ते हैं तो पुलिसकर्मी भी वीडियो बनाते हैं, इसलिए अब वे भी घटना का वीडियो बना रहे हैं। इसी दौरान किसी ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। CO ने पहुंचकर कराया मामला शांत पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ ने दोनों पक्षों को अलग कराया और मामला शांत कराया। इसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई। चंदौसी सीओ विवेक जावला ने बताया कि सिपाहियों के बीच हुए विवाद और मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। जांच के बाद तय होगी कार्रवाई अधिकारी के मुताबिक अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। विवाद की शुरुआत किस बात से हुई, मारपीट में किसकी भूमिका रही और क्या किसी पुलिसकर्मी ने अनुशासनहीनता की, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद मिले निर्देशों के अनुसार संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय या अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस:एक दिन में 29 एमएम बारिश, सीजन में 57 प्रतिशत कम रिकार्ड हुई बारिश
    Next Article
    अलीगढ़ में इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों के ट्रांसफर:पुलिस लाइन और अलग-अलग थानों में तैनात होंगे, जल्द ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment